For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-21 Semi-final: शेड्यूल, तारीख, समय, टीमें, लाइव टीवी, स्ट्रीमिंग और अन्य जानकारियां

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2020-21 के प्लेऑफ में जाने के लिए रविवार को चार टीमें तय हुई थी- मुंबई सिटी एफसी, एटीके मोहन बागान, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, और एफसी गोवा।

मुंबई सिटी एफसी की टीम चौथे स्थान पर मौजूद एफसी गोवा के साथ खेलेगी जबकि दूसरे स्थान पर रही एटीके मोहन बागान का मुकाबला तीसरे स्थान पर मौजूद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के साथ होगा।

आइए देखते हैं आईएसएल 2020 21 के सेमीफाइनलिस्ट और उनका प्लेऑफ शेड्यूल कैसा है।

मुंबई सिटी एफसी की टीम लीग स्टेज की टॉप रही है। टीम के कोच टीम के नए कोच सर्जिओ लोबेरा हैं। इस टीम ने शुरुआती मैच हारने के बाद से बेहतरीन वापसी की है और 12 मैचों में अपराजेय रहते हुए टॉप स्पॉट पर कब्जा जमा लिया है। मुंबई की टीम ने 20 मैचों से 40 अंक जुटाए हैं। इतने ही अंक एटीके मोहन बागान के भी हैं लेकिन मुंबई की टीम को बेहतरीन head-to-head रिकॉर्ड के चलते मोहन बागान से ऊपर वरीयता दी गई है।

एटीके मोहन बागान

एटीके मोहन बागान की टीम अंतिम सीजन की चैंपियन है और यह क्लब की लेगेसी को आगे बढ़ाना चाहेगी। पिछले सीजन में इस टीम को एटीके कहा गया था। इस बार इसने नए नाम के साथ नई एंट्री ली है लेकिन पुरानी टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है जिनमें हेड कोच एंटोनियो लोपेज हवास भी शामिल हैं। अभी तक इस टीम ने लीग स्टेज में शानदार निरंतरता दिखाई है हालांकि उनको पिछले दो मुकाबलों में एक एक हार और एक ड्रा का सामना करना पड़ा जिसके चलते हैं मुंबई की टीम टॉप पर पहुंच गई।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड टीम के हेड कोच को स्पेन के गेरार्ड नस हैं और यह टीम लीग स्टेज के शुरुआती छह मैचों में अपराजेय रही थी। हालांकि उसके बाद उनको अगले 5 मैचों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई जिनमें 3 हारे और दो मैच ड्रा रहे। इस दौरान उनके कोच ने भी उनका साथ छोड़ दिया और खालिद जमील के तौर पर भारतीय कोच को अंतरिम पद दिया गया। इस टीम ने लगातार नौ मैच अपराजेय खेले हैं और लीग स्टेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

एफसी गोवा

एफसी गोवा के लिए यह प्रतियोगिता मिली-जुली रखी है। उन्होंने अपने शुरुआती 7 मैचों में केवल 8 ही अंक जुटाए थे। यह एक नई टीम दिखती है जिसके नए कोच का नाम जुआन फर्नांडो है। हालांकि टीम ने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी सीजन के अंतिम 13 मैचों में तो एफसी गोवा की टीम को हराना बहुत ही मुश्किल था।

इसके अलावा गोवा का 13 मैचों में अपराजेय होने का सिलसिला एक आईएसएल सीजन में सबसे लंबा है। इससे पहले मुंबई की टीम ने 12 मैचों तक लगातार ना हारने का रिकॉर्ड बनाया था।

आईएसएल प्लेऑफ फॉर्मेट-

आईएसएल टूर्नामेंट की स्ट्रक्चर इस तरह की है- टॉप की चार टीमें प्लेऑफ में जाती हैं जहां नंबर एक टीम को नंबर चार टीम से खेलने का मौका मिलता है और इस मैच को सेमीफाइनल वन कहा जाता है जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों के बीच होने वाले मैच को सेमीफाइनल दो के नाम से जाना जाता है।

यह सेमीफाइनल मुकाबले दो लेग्स में होते हैं यानी कि प्रत्येक टीम को एक दूसरे से दो बार मैच खेलने होते हैं। दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं का मुकाबला 13 मार्च को फाइनल मैच में होगा।

इस सीजन में अवे गोल का नियम सेमीफाइनल के लिए नहीं हैं जिस टीम के दोनों मुकाबलों में सबसे ज्यादा गोल होंगे वह फाइनल में पहुंच जाएगी।

आईएसएल 2020-21 सेमीफाइनल्स, फिक्सचर्स, शेड्यूल और लाइव मैच का समय-

सेमीफाइनल दो स्थानों पर खेला जाएगा - बम्बोलिम में जीएमसी स्टेडियम और फतोर्दा में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम।

शुक्रवार, 5 मार्च: सेमी-फाइनल 1 - एफसी गोवा बनाम मुंबई सिटी एफसी 1 लेग - 7:30 पीएम IST

शनिवार, 6 मार्च: सेमीफाइनल 2 - नॉर्थईस्ट यूनाइटेड बनाम एटीके मोहन बागान 1 पैर - 7:30 PM IST

सोमवार, 8 मार्च: सेमीफाइनल 1 - मुंबई सिटी एफसी बनाम एफसी गोवा 2nd लेग - 7:30 PM IST

मंगलवार, 9 मार्च: सेमी-फाइनल 2 - एटीके मोहन बागान बनाम नॉर्थएस्ट यूनाइटेड 2nd लेग - 7:30 पीएम IST

शनिवार, 13 मार्च: आईएसएल फाइनल

ISL को लाइव कैसे देखें?

आईएसएल मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और उनके संबंधित एचडी टीवी चैनलों पर देखे जा सकते हैं।

आईएसएल की लाइव स्ट्रीमिंग- यह आप अपने स्मार्टफोन पर Disney+ Hotstar और जियो टीवी पर देख सकते हैं।

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 13:38 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+