For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: बेंगलुरु एफसी ने नार्थईस्ट को हराकर सीजन शुरू किया, 6 गोल का रोमांचक मैच हुआ

नई दिल्लीः बेंगलुरू एफसी ने अपने 2021-22 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) अभियान की शुरुआत नॉर्थईस्ट यूनाइटेड पर 4-2 से रोमांचक जीत के साथ की है।

इस जीत में क्लिटन सिल्वा (14'), जयेश राणे (42') और प्रिंस इबारा (81') ने बेंगलुरु के गोल पाया, जबकि डेशोर्न ब्राउन (17'), माथियास कौरूर (25') ने गोल किया जबकि मशूर शेरिफ (22') ने अपने ही गोल में गेंद पोस्ट कर दी।

बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी डेशोर्न ब्राउन ने पहले ही मिनट में शानदार प्रयास के साथ पहला गोल कर दिया। शुरुआती मिनटों में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का दबदबा रहा लेकिन खेल जल्द ही खुलने लगा था।

11 मिनटों में चार गोल हुए, दोनों में से दो गोल दोनों टीमों के हिस्सों में आए। पहले तो ब्राजील के सिल्वा ने उदांता सिंह के प्रयास पर गोल करके नार्थईस्ट के डिफेंडरों को छकाते हुए गोल दाग दिया।

तीन मिनट बाद, डेशोर्न ब्राउन ने गोल किया और लेवल को ड्रा कर दिया। इसके बाद नार्थईस्ट ने खुद के पैर में कुल्हाड़ी मार ली। मशूर शरीफ ने खुद का एक गोल किया।

दूसरे छोर पर, नए साइन खिलाड़ी माथियास कौरूर ने अपने साथी की ओर गेंद बढ़ाई। सुहैर ने फिर से कौरूर की ओर इसको पास कर दिया जिसको उन्होंने गोल में पोस्ट करके गोल में तब्दील कर दिया।

इसके बाद यह जयेश राणे थे, जिन्होंने हाफ-टाइम से ठीक पहले खेल के पांचवें गोल को लाने के लिए बाएं पैर से गेंद पोस्ट की।

ब्रेक के बाद नॉर्थईस्ट अच्छा दिख रहा था। छेत्री ने एक आसान मौका गंवा दिया। इसके बाद गेम में दोनों ओर से कई खिलाड़ियों की जगह पर दूसरे खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा गया जिसने बाद के क्षणों में गेम के फ्लो में थोड़ी रुकावट पैदा की।

जब कुछ ही समय बटा था, एलन कोस्टा की लंबी गेंद प्रिंस इबारा के पास पहुंची, जिन्होंने स्टाइल के साथ कट और फिनिश किया। बेंगलुरू इस स्कोर को बरकरार रखने और तीनों अंक हासिल करने में सफल रहा।

Story first published: Sunday, November 21, 2021, 10:35 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+