For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

जीत का सिलसिला बनाए रखने के लिए भिड़ेंगे चेन्नइयन और केरला ब्लास्टर्स

गोवा, 21 दिसम्बर: चेन्नइयन एफसी और केरला ब्लास्टर्स एफसी जीत की लय बनाए रखने के लिए बुधवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले जाने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। यह मुकाबला चेन्नइयन के मजबूत रक्षण और केरला ब्लास्टर्स के शक्तिशाली अटैक के बीच होगा।

चेन्नइयन ने अपने पिछले मुकाबले में ओड़िसा एफसी पर 2-1 से जीत दर्ज की थी। मोन्टेनोग्रो के कोच बोजिदार बादोविक की देखरेख में उतरे चेन्नइयन छह मैचों से 11 अंक जुटा करके तालिका में चौथे स्थान पर है।

केरला ब्लास्टर्स ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से शीर्ष पर चल रहे मुंबई सिटी एफसी पर 3-0 की अप्रत्याशित जीत हासिल करके अंक तालिका में लम्बी छलांग लगाई है। मैन इन येलो ने लीग में अपने पहले दिन एटीके मोहन बगान से 2-4 से मात खाने के बाद कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया है। उसके पांच मैचों में अपराजित रहने का सिलसिला हैदराबाद एफसी के साथ संयुक्त रूप से सबसे लम्बा है।

कोच बोजिदार ने केरला ब्लास्टर्स के बारे में कहा, "वे एक अच्छी टीम है। हम इस खेल के लिए तैयार रहेंगे। उसने दो दिन पहले अच्छा खेलकर जीत हासिल की हैं। हम निश्चित रूप से शारीरिक, रणनीतिकऔर मानसिक रूप से सभी खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं।" मोन्टेनोग्रो के कोच ने केरला की शक्तिशाली अटैक लाइन के बारे में कहा, "हमें संतुलन बनाने की जरूरत है। हमें विपक्षियों की चाल और शैली के अनुरूप तैयार रहने की जरूरत है। अन्य टीमों की तरह उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं। हमें रणनीतिक और शारीरिक रूप से बेहतर रहने की आवश्यकता है।"

केरला के मुख्य कोच इवान वुकोमानोविक ने चेन्नइयन की सेफ्टी-फर्स्ट रवैये की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रेष्ठ डिफेंस ही आमतौर पर लीग की विजेता बनती हैं। सर्बियाई कोच ने कहा, "हमने इस विपक्षी टीम का सामना प्री-सीजन मैच में किया था। बतौर कोच, हम एक-दूसरे को लम्बे समय से जानते हैं। इसलिए उस तरफ से कोई आश्चर्य देखने को नहीं मिलेगा। हम जीत के लिए कुछ चीजें आजमाने का प्रयास करेंगे। वे संगठित होंगे और जिस तरह से वे चाहते हैं खेलेंगे। हमें कल एक कड़ा मुकाबले देखने को मिलेगा। एक कड़े मुकाबले के बाद श्रेष्ठ टीम जीतेगी।"

चेन्नइयन के मजबूत रक्षण के बारे में उन्होंने कहा, "जैसा कि फुटबॉल में कहावत है कि डिफेंस आपको प्रतियोगिताओं में विजेता बनाती है, जबकि आक्रमण आपको मैच जिताते हैं। इसलिए यह आगे बढ़ने का एक अच्छा तरीका है।"

चेन्नइयन और केरला ब्लास्टर्स 16 बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। चेन्नइयन एफसी ने 6 मैच जीते हैं जबकि केरला ब्लास्टर्स के खाते में 3 जीत हैं। दोनों के बीच 7 मैच ड्रा रहे हैं।

Story first published: Tuesday, December 21, 2021, 18:46 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+