For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: बेंगलुरू एफसी को लगातार तीसरे मैच में मिली हार, एफसी गोवा ने 2-1 से हराया

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग के 8वें सीजन का 26वां मैच जीएमसी के एथलेटिक्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर बेंगलुरु एफसी की टीम अपनी हार की हैट्रिक को रोकना चाहती थी लेकिन गोवा एफसी की टीम ने 2-1 से मात देकर लगातार तीसरे मैच में बेंगलुरू एफसी को मात दी। एफसी गोवा के लिये अश्की कुरुनियन ने 16वें मिनट में ही गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली लेकिन बेंगलुरु एफसी के लिये क्लिटन सिल्वा ने 45 वें मिनट में गोल दागकर मैच को बराबर करवा दिया। एफसी गोवा के लिये देवेंद्र मुरगांवकर ने 70वें मिनट में दूसरा गोल दागकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया जिसके बाद बेंगलुरू एफसी की टीम ने काफी कोशिश की लेकिन गोवा की टीम ने उन्हें गोल नहीं करने दिया।

इस जीत के साथ ही एफसी गोवा की टीम ने 5 मैचों में 6 अंक हासिल कर लिये और 7वें पायदान पर पहुंच गई है तो वहीं पर बेंगलुरु एफसी की टीम 4 अंकों के साथ 10वें पायदान पर खिसक गई है।यह गोवा की लगातार दूसरी जीत है। लगातार तीन हार के बाद यह गोवा की शानदार वापसी है जबकि बेंगलुरू को इस सीजन की चौथी हार मिली है। उसके खाते में चार अंक हैं और 11 टीमों की तालिका में 10वें स्थान पर है।

और पढ़ें: ISL 2021-22: एटीकेएमबी को बराबरी पर रोक तीसरे स्थान पर पहुंचा चेन्नइयन एफसी

पहले हाफ की बात की जाये तो क्लीटन सिल्वा द्वारा 45वें मिनट में किए गए बराबरी के गोल से पहले तक बेंगलुरू एफसी अपने ही एक खिलाड़ी द्वारा किए गए आत्मघाती गोल के कारण स्कोरलाइन में पीछे चल रहा था। सिल्वा के इस गोल ने स्कोर 1-1 कर दिया और इसी के साथ पहला हाफ समाप्त हुआ। मैच का पहल गोल बेंगलुरू एफसी के ही आशिक कुरुनियन ने 16वें मिनट में किया था।

पहला हाफ खेल के लिहाज से रोचक रहा। दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई। गोवा ने जहां शुरुआत में अपना दमखम दिखाया वहीं बेंगलुरू ने इस हाफ के उत्तरार्ध में अपना जलवा बिखेरा। यह हाफ कप्तान सुनील छेत्री के लिए अच्छा नही रहा क्योंकि वह एक बेहद करीबी और आसान मौका चूक गए। यह गोल अगर हो गया होता तो वह हीरो आईएसएल में संयुक्त रूप से सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए होते।

छेत्री द्वारा गंवाए गए इस मौके के अलावा कोई टीम बड़ा मौका नहीं बना सकी। दोनों के बीच मिडफील्ड में प्रतिस्पर्धा चलती रही लेकिन क्लीटन ने 45वें मिनट में एक मैजिक मोमेंट पैदा करते हुए फ्रीकिक पर पोस्ट के टॉप कार्नर में गेंद घुसा दी। इस हाफ में कई फाउल हुए। रेफरी प्रांजल बनर्जी काफी व्यस्त रहे। हालांकि इस हाफ में सिर्फ दो येलो कार्ड दिखाए गए। 13वें मिनट में गोवा के ग्लेन मार्टिन्स बुक किए गए जबकि 32वें मिनट में बेंगलुरू के रौशन सिंह नोरेम बुक हुए।

और पढ़ें: ISL 2021-22: केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ जीत के साथ अपनी किस्मत बदलना चाहेगा एससी ईस्ट बंगाल

नोरेम को हालांकि 46वें मिनट में बाहर कर दिया गया। पराग श्रीवास ने उनकी जगह ली। इसी मिनट में बेंगलुरू ने जयेश राणे को बाहर कर प्रिंस इबारा को अंदर लिया। इबारा ने आते ही 50वें मिनट में एक अच्छा मौका बनाया और गेंद लेकर बाक्स में पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने ब्रूनो सिल्वा को गेंद थमाई लेकिन वह बाहर मार बैठे। 52वें मिनट में गोवा के गोलकीपर के खिलाफ फाउल करने पर बेंगलुरू के दानिश फारुक को पीला कार्ड मिला। इसी तरहल 57वें मिनट में इबारा बुक किए गए। 64वें मिनट में आशिक का एक प्रयास गोवा के गोलकीपर द्वारा नाकाम किया गया।

इसके एक मिनट बाद ही इबारा के पास गोवा को आगे करने का बेहतरीन मौका था लेकिन बेंगलुरू के गोलकीपर धीरज ने एक टाप क्वालिटी सेव किया। 68वें मिनट में ब्रूनो को पीला कार्ड मिला। 70वें मिनट में गोल कर देवेंद्र मुरगांवकर ने गोवा को 2-1 से आगे कर दिया। गोवा ने 72वें और 79वें मिनट में दो-दो बदलाव किए। इसमें गोलस्कोरर देवेंद्र भी शामिल थे। मोहम्मद नेमिल ने उनकी जगह ली। 85वें मिनट में बेंगलुरू के सुरेश वांगजाम को दूसरा पीला कार्ड मिला, जो रेड कार्ड में कन्वर्ट हुआ। अब बेंगलुरू एफसी 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। गोवा के पास अपनी बढ़त को मजबूत करने का मौका था। गोवा की टीम हालांकि इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी लेकिन बावजूद इसके वह एक गोल के अंतर से पूरे तीन अंक हासिल करने में सफल रही।

Story first published: Saturday, December 11, 2021, 23:43 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+