For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी गोवा एफसी, ओडिशा के लिये डिफेंस है चुनौती

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021 के 40वें लीग मैच में जब शुक्रवार को एफसी गोवा और ओडिसा एफसी टीम के बीच वास्को डि गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में मुकाबला होगा तो सभी की निगाहें गोवा की टीम पर होगी जिसने पिछले कुछ मैचों में वापसी करते हुए जीत की राह हासिल की है। टूर्नामेंट के बीच में एफसी गोवा के स्पेनिश कोच जुआन फर्नांडो को रिलीज कर दिया गया है जिसके बाद फुटबॉल क्लब ने फिर से कोच डेरिक परेरा की तरफ रुख किया है। क्लब के तकनीकी निदेशक रहे परेरा ने सर्जियो लोबेरा के जाने के बाद 2019-20 सीज़न के दौरान क्लिफोर्ड मिरांडा और रोमा कुनिलेरा के साथ क्लब का कार्यभार भी संभाला था।

भारतीय फुटबाल में एक अनुभवी रणनीतिकार परेरा शुक्रवार को टचलाइन पास नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उनको टीम के बायो बबल में प्रवेश करने से पहले अनिवार्य क्वारिंटाइन से गुजरना होगा। लिहाजा, भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर मिरांडा अंतरिम रूप से उनका कार्यभार देखेंगे।

और पढ़ें: IND vs SA: जब 458 रन बनाने के बाद भी भारत हारने वाला था मैच, इतिहास रचने से चूका था साउथ अफ्रीका

परेरा ने कहा, "मेरे लिए एफसी गोवा की कमान संभालने का कॉल चौंकाने वाला था, जिसका उद्देश्य हमेशा शीर्ष पर रहना है। मैं इस समय खिलाड़ियों के साथ नहीं हूं लेकिन उनके संपर्क में हूं। मैंने लड़कों को कड़ी मेहनत करते देखा है। हम जो कर रहे हैं, हमको उसे जारी रखने की जरूरत है और मुझे यकीन है कि हमें परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा।"

गोवा छह मैचों से सात अंक बटोरकर तालिका में आठवें स्थान पर है। वो पिछले तीन मैचों में हारी नहीं है। इनमें से उसे दो मुकाबलों में जीत मिली है। सीजन की शुरुआत में लगातार तीन हार के बाद गोवा यह प्रदर्शन एकदम बदलाव भरा है। गोवा ने अपने पिछले मैच में हैदराबाद एफसी से 1-1 से ड्रा जरूर खेला था। लेकिन इस टीम ने पिछले तीन मुकाबलों में सुधार किया है और जूझने की क्षमता दिखाई है।

और पढ़ें: हरभजन की फिरकी से लेकर बुमराह के ड्रीम डेब्यू तक, 10 मौके जब भारतीय बॉलर्स ने साउथ अफ्रीका में मचाया तहलका

दूसरी तरफ, ओड़िसा को कुछ मैचों से चली आ रही अपनी हालिया खराब फॉर्म को पीछे छोड़ने की जरूरत है। कोच किको रामिरेज़ की देखरेख में उतरी टीम अपने पिछले दो मैच हारी है और तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई है। ओड़िसा ने इस हीरो आईएसएल सीजन के छह मैचों में 12 गोल दागे हैं यानी कि प्रति मैच दो गोल। लेकिन अपने खेले अंतिम तीन मैचों में उसके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है।

स्पेनिश कोच किको की चिंता टीम की डिफेंस है, जो लगातार गोल खा रही है। उन्होंने कहा, "एक कोचिंग इकाई के रूप में हमारी मुख्य प्राथमिकता यह है कि किसी भी मैच में गोल नहीं खाना है। हमें कड़ी मेहनत करने और मुकाबले में अपनी रणनीतियों को लागू करने की आवश्यकता है।"

Story first published: Thursday, December 23, 2021, 18:33 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+