Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL 2021-22: गोवा ने फॉर्म में चल रहे हैदराबाद को ड्रा पर रोका, नहीं हुई जीत की हैट्रिक

नई दिल्लीः गोवा फुटबॉल क्लब का मुकाबला इंडियन सुपर लीग के 2021-22 सीजन में शनिवार को हैदराबाद फुटबॉल क्लब से हुआ। यह मैच दोनों ही टीमों ने एक-एक की बराबरी पर ड्रा किया है जिसके चलते गोवा और हैदराबाद में से किसी की भी जीत की हैट्रिक नहीं लग सकी है। मैच बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेला गया।

इस ड्रा के बाद भी हैदराबाद टीम की स्थिति अंक तालिका में अच्छी है और यह टीम दूसरे स्थान पर है। हैदराबाद फुटबॉल क्लब ने अभी तक छह मैचों में तीन जीत और दो ड्रा हासिल करके 11 अंक बटोरे हैं। इस टीम के कोच स्पेनिश मैनोलो मार्क्यूएज है और गोवा की टीम के कोच भी स्पेन के जुआन फर्नांडो है। गोवा ने 6 मैचों में 7 अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान हासिल किया है। इससे पहले गोवा की टीम आठवें स्थान पर थी। गोवा एफसी ने अभी तक दो जीत और एक ड्रा हासिल किया है।

जब इस मुकाबले में आधा खेल हो गया तो दूसरे हाफ में मैच का पहला गोल हैदराबाद फुटबॉल क्लब के फॉरवर्ड जोएल चिआनेसे ने हैडर के तौर पर किया। इस गोल से हैदराबाद मैच में 1-0 से आगे हो गया और यह इस मुकाबले में इस क्लब का अंतिम गोल भी साबित हुआ। मैच का अंत आते-आते देवेंद्र मुर्गावकर ने हैदराबाद के गोलकीपर को छकाने के लिए काफी सारे शॉट लगाए लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। एक बार तो ऐसा हुआ कि गेंद पोस्ट पर रिबाउंड भी हुई।

इससे पहले का हाफ काफी तनातनी भरा रहा और दोनों ही टीमों ने संघर्ष किया। हैदराबाद की टीम इस दौरान तेजी से हमले करने की ओर थी और उन्होंने गोल करने के कम से कम 9 मौके बनाए लेकिन उनके खिलाड़ियों को सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि यह हैदराबाद का अटैक था जिसके चलते गोवा के गोलकीपर धीरज को डिफेंस के लिए मजबूर होना पड़ा। हैदराबाद की टीम में गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे नाइजीरिया के स्टार स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे भी हैं लेकिन उनको भी सफलता नहीं मिल पाई।

Story first published: Sunday, December 19, 2021, 19:03 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+