For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22 में बदला बड़ा नियम, बढ़ी भारतीय खिलाड़ियों की संख्या, जानें क्या हुए बदलाव

नई दिल्लीः भारतीय फुटबॉल के लिए घरेलू स्तर पर खेले जाने वाली सबसे बड़ी लीग हीरो इंडियन सुपर लीग 2021-22 का नया सीजन जल्दी शुरू होने वाला है। इस सीजन से पहले आईएसएल को संचालित करने वाली संस्था फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड ने नए नियमों और दिशानिर्देशों को जारी किया है जिसके बाद इस सीजन खेले जाने वाले मैचों में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होने वाली है। नए नियमों के अनुसार आईएसएल में खेले जाने वाले मैच के दौरान मैदान पर किसी भी समय सात भारतीय खिलाड़ियों का होना जरूरी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आईएसएल में पहले भारतीय खिलाड़ियों की संख्या सिर्फ 6 थी जिसे अब बढ़ाकर 7 कर दिया गया है इसका मतलब है कि मैदान पर उतरने वाले विदेशी खिलाड़ियों की संख्या घटकर अब सिर्फ चार ही रह जाएगी। आईएसएल की शुरुआत के बाद से ही भारतीय फुटबॉल में खिलाड़ियों का विकास देखने को मिला है और नए सीजन को लेकर किए गए इन बदलावों से भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर उतर कर ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा जिसका मतलब है कि उन्हें इस लीग से अब और भी फायदा होने वाला है।

अभी तक एशियन फुटबाल कंफेडरेशन क्लब के हिसाब से कोई भी क्लब सीजन के दौरान विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 4 रख सकता था, लेकिन नए बदलावों के बाद अब टीमें 6 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं जोकि एएफसी देशों का सदस्य हो। इसके साथ ही क्लब को एक विदेशी मार्की प्लेयर को भी साइन करने की इजाजत है जिसे लीग की तरफ से अलग-अलग स्तर पर खेलने की अनुमति दी गई हो।

गौरतलब है कि आईएसएल का पहला सीजन साल 2014 में खेला गया था जिसमें मैदान पर एक बार में 6 विदेशी और पांच भारतीय खिलाड़ी मौजूद थे हालांकि जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ती गई उसमें धीरे-धीरे बदलाव भी होते रहे। साल 2018-19 के सीजन के दौरान नियमों में बदलाव किया गया और मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 5 से बढ़ाकर 6 कर दी गई जिसे इस सीजन सात कर दिया गया है।

आपको बता दें कि आईएसएल के नए सीजन के दौरान एक टीम ज्यादा से ज्यादा 35 खिलाड़ी और 3 पंजीकृत गोलकीपर रख सकती है। वहीं पर सीजन के दौरान अगर किसी खिलाए किसी भारतीय खिलाड़ी को चोट लग जाती है तो टीम के पास 35 खिलाड़ियों के स्क्वाड से बाहर रिप्लेसमेंट चुनने का अधिकार होगा। इसके अलावा इंडियन सुपर लीग के 2021-22 सीजन के लिए टीमों की ओर से किसी खिलाड़ी को दी जाने वाली अधिकतम सैलरी की सीमा 16.5 करोड ही रखी गई है।

Story first published: Tuesday, June 8, 2021, 19:19 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+