For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: 8वें सीजन की पहली जीत की तलाश में गोवा एफसी से भिड़ेगी ईस्ट बंगाल

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 की अंक तालिका की दो फिसड्डी टीमें एससी ईस्ट बंगाल और एफसी गोवा पहली जीत के लिए मंगलवार को वास्को स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। टूर्नामेंट के इस सत्र में यह मैदान ईस्ट बंगाल का घरेलू मैदान है, जहां पर वो लगातार पांचवां मैच खेलेगी। ईस्ट बंगाल ने इस मैदान पर अपने पिछले मैच में ड्रा खेलकर चेन्नइयन एफसी के साथ 1-1 अंक बांटा था। गोलरहित रहे इस मुकाबले में रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड ने कमाल धैर्य दिखाया था। उसकी ओर से हीरा मंडल, मोहम्मद रफीक, सुवम सेन और टोमिस्लाव मर्सेला ने अपने बेहतर खेल के दमपर उपस्थिति दर्ज कराई थी।

कोच जोस मैनुएल डायज की देखरेख में ईस्ट बंगाल ने अब अपने चार मैचों में दो ड्रा खेल करके मात्र दो अंक अर्जित किए हैं। लेकिन अव्यवस्थित एफसी गोवा के खिलाफ सौ साल पुराने क्लब की संभावना अच्छी नजर आती है। वहीं पर कोच जुआन फर्नांडो की एफसी गोवा को भी जीत की तलाश है। इस स्थानीय टीम को अपने तीनों मैचों में लगातार हार का मुंह देखना पड़ा है।

और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े में जीत के साथ कप्तान कोहली ने रचा इतिहास, लगी रिकॉर्डों की झड़ी

गोवा की इस टीम को अपने पिछले मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ अंतिम समय में पराजय मिली थी। उस मुकाबले में मौजूदा डूरंड कप चैम्पियन को इस आईएसएल सीजन का अपना पहला अंक मिलने ही वाला था लेकिन दुर्भाग्य से खास्सा कमारा ने स्टोपेज टाइम में सनसनीखेज गोल दाग करके उससे पूरे अंक तीन छीन लिये।

एससी ईस्ट बंगाल आगामी मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी एफसी गोवा को हार का झटका देने की पूरी कोशिश करेगा। इसमें फॉरवर्ड खिलाड़ियों की जोड़ी डेनियल चीमा चुक्वु और एंटोनिओ पेरोसेविक आगे से मोर्चा संभालेगी। एक अन्य फॉरवर्ड सेम्बोई हाओकिप कोच डायज को और ज्यादा विकल्प प्रदान करेंगे।

चेन्नइयन के खिलाफ मैच के बाद कोच डायज ने कहा था, "हमारे स्तर में सुधार के लिए यह अच्छी शुरुआत है। हम मैच जीत सकते थे और हमें उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में जीत हासिल करेंगे।"

और पढ़ें: IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद भी टॉप पर नहीं है भारत, जानें WTC प्वाइंटस टेबल में कहां है विराट सेना

दूसरी ओर, एफसी गोवा अब तक एक ईकाई के तौर पर नहीं खेल सकी है। बावजूद इसके कि उसके पास एडु बेडिया, ग्लान मार्स और जोर्गे ओर्टिज जैसे स्तरीय खिलाड़ी हैं। एयरम काब्रेरा ने भी प्रभावी खेल दिखाया लेकिन टीम की बैकलाइन सुस्त नजर आई है। मुख्य कोच जुआन फर्नांडो को लगता है कि गोवा की हार की सुरंग का अंत कहीं न कहीं तो होगा।

उन्होंने कहा, "कड़ी मेहनत करने के बाद भी खिलाड़ियों को परिणामों पर यकीन नहीं हो रहा है और ऐसे में ड्रेसिंगरूम का माहौल थोड़ा कठिन है। हालांकि हम लोगों को खराब चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना है और अगले मुकाबले से पूरे तीन अंक हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की मनोदश होगी कि वे किस तरह मैच को खत्म करते हैं। मैं जानता हूं कि एससी ईस्ट बंगाल हमारी हर गलती को भुनाने के लिए तैयार होगा, लेकिन हमारे पक्ष में यह तथ्य है कि हमारे सामने सबसे बड़ी विपक्षी टीम नहीं है, यह एफसी गोवा खुद ही है। हमें पिछले झटकों से उबरना होगा और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद करनी होगा।"

Story first published: Monday, December 6, 2021, 18:20 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+