सायमंड्स पर 4000 आस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष गार्डन लेविस ने गुरुवार को सायमंड्स को व्यवहार संबंधी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए यह जुर्माना तय किया।
उल्लेखनीय है कि सायमंड्स को जब यह पता चला कि न्यू साउथ वेल्स की प्रांतीय टीम ने ट्वेंटी-20 फाइनल मुकाबले के लिए मैक्कलम को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है तो वह इस बात को लेकर नाराज हो गए कि मैक्कलम के कारण एक स्थानीय खिलाड़ी का स्थान छिन जाएगा।
इस घटना के बाद सायमंड्स ने एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान मैक्कलम के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ।
सायमंड्स ने हालांकि बाद में इस घटना को लेकर खेद जाहिर किया था लेकिन सीए ने इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए उन्हें अनुशासनात्मक समिति के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications