Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नडाल ने आस्ट्रेलियन ओपन में रचा इतिहास (लीड-1)

करीब साढ़े चार घंटे चले फाइनल मैच में नडाल ने फेडरर को 7-5, 3-6, 7-6, 3-6, 6-2 से पराजित किया। नडाल का यह पहला ग्रैंड स्लैम है जबकि फेडरर जीत जाते तो यह उनका 14 ग्रैंड स्लैम होता लेकिन नडाल ने उनका यह सपना पूरा नहीं होने दिया।

आस्ट्रेलियन ओपन में पांच सेटों तक चलने वाला नडाल का यह लगातार दूसरा मैच था। इससे पहले सेमिफाइनल में भी उन्होंने पांच सेट तक चले मुकाबले में 14वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को को 6-7, 6-4, 7-6, 6-7, 6-4 से पराजित किया था।

अमेरिका के एंडी रोडिक को हराकर फाइनल में पहुंचे फेडरर के पास तीसरे सेट में जीतने का अवसर था लेकिन उन्होंने यह अवसर गंवा दिया। इसके बाद चौथा सेट जीतकर फेडरर ने नडाल की बराबरी कर ली लेकिन पांचवें सेट में मिली हार से फेडरर का 14 वीं बार ग्रैड स्लैम जीतने का सपना टूट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+