हमें आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग की कोई जानकारी नहीं : सीए
सीए के मुख्य प्रवक्ता पीटर यंग ने कहा कि न तो सीए और न ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ब्रिटेन के समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' को उन दावों की पुष्टि करने की स्थिति में है, जिसमें उसने कहा है कि आईपीएल-2 के दौरान 29 खिलाड़ी कथित तौर पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में संदिग्ध हैं।
पत्र के मुताबिक आईसीसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई ने जो सूची तैयार की है, उसमें कई नाम प्रभावशाली खिलाड़ियों के हैं। पत्र के मुताबिक इनमें से दो खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के हैं।
यंग ने कहा, "हमें इसकी जानकारी नहीं है। आईसीसी ने भी कहा है कि उसे भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। यंग ने कहा कि वह अपने देश के दो खिलाड़ियों पर लगाए गए कथित आरोप के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नही हैं।"
आईपीएल-2 में आस्ट्रेलिया के 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से सात खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में जारी चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications