नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग में शनिवार को दिल्ली डायनामोज का मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी फुटबॉल टीम से हुआ। इस मैच को दिल्ली ने 1-1 से ड्रॉ कराकर अपने जीत के सिलसिले को टूटने नहीं दिया।
नोएडा में पकड़े गए नक्सली, दिल्ली-एनसीआर में साजिश का था प्लान?
आईएसएल के इस तीसरे सीजन में दिल्ली को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह पांचवें से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी इस लिस्ट में 10 अंकों के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है।
वाराणसी भगदड़: पुलिस अधिकारियों पर हुआ यह स्ट्रिक्ट एक्शन
इस मैच के दिल्ली के कीन लेविस ने 38वें मिनट में पहला गोल दागा। उसके बाद दूसरु हाफ में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की तरफ से 51वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर करा लिया गया।
यह एक संघर्षपूर्ण मैच रहा और पूरे मैच में टीमें अपना दूसरा गोल दागने के लिए प्रयासरत रहीं। इसी सिलसिले में पूरे मैच के दौरान कुल 8 यैलो कार्ड दिखाए गए। यह आईएसल-3 में सर्वाधिक यैलो कार्ड दिखाने वाला मैच रहा।
कश्मीर: हंदवाड़ा जिले में आतंकियों ने पुलिस वाहन पर की अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के कीन लेविस ने मार्सेले लीते परेरा की कॉर्नर फ्री किक को गोल में तब्दील किया। जबकि बराबरी गोल करने वाले एमिलियानो एल्फारो टोस्कानो ने अपने साथी निकोलस वेलेज के पास पर दिल्ली के खिलाफ गोल दागा।
सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाक ने संंयुक्त राष्ट्र में दिखाया रंग
दिल्ली इससे पहले दो मैच खेल चुकी है। इनमें से एक मैच में उसने मौजूदा आईएसएल चैंपियन चेन्नईयन एफसी को 3-1 से हराया था। जबकि दूसरे मैच में केरल ब्लास्टर्स के साथ ड्रॉ खेला था।
जबकि दूसरी तरफ नॉर्थईस्ट यूनाईटेड का सीजन में पांचवां मैच था। उसने केरल, गोवा और पुणे को हराया जबकि मुंबई से हार का सामना करना पड़ा।