सबसे बड़ी हार पर पीसीबी ने मांगी रिपोर्ट
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक इस हार का कारण जानने के लिए पीसीबी ने कोच इंतिखाब आलम, मुख्य चयनकर्ता अब्दुल कादिर और प्रबंधक यावर सईद को मुख्यालय बुलाया है।
पत्र ने पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट के हवाले से लिखा है, "कोच और प्रबंधक को मंगलवार तक गद्दाफी स्टेडियम में मिली हार के विस्तृत कारणों का खुलासा करने को कहा गया है। बोर्ड चाहता है कि हार के कारणों का पता लगाकर टीम की बेहतरी के लिए काम किया जाए।"
टीम के शर्मनाक प्रदर्शन से नाराज बट्ट ने कहा, "इतना खराब खेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहें खिलाड़ी कोई भी हो, उसे टीम के साथ ऐसा भद्दा मजाक करने का अधिकार नहीं। हमारे बल्लेबाज इतना खराब क्यों खेले, इसके बारे में मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन रिपोर्ट आने के बाद मैं इस संबंध में सख्ती से पेश आऊंगा।"
उल्लेखनीय है कि शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को सबसे बड़ी हार से रू-ब-रू होना पड़ा था। पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 309 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम 75 रनों पर पेवेलियन लौट गई थी। इस तरह उसे 234 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications