भारत से हिसाब चुकाने के लिए बेकरार हैं जयवर्धने
पाकिस्तान को उसी के घर में 2-1 से हराने के बाद स्वदेश लौटे जयवर्धने ने कहा कि पिछले साल एकदिवसीय श्रृंखला में मिली हार उन्हें अब तक काफी तकलीफ देती है और यही कारण है कि वह उसका हिसाब चुकाना चाहते हैं।
बकौल जयवर्धने, "भारत के खिलाफ मिली हार काफी पीड़ादायक है। हम इस पीड़ा को जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहते हैं। हमारे पास अच्छा मौका है। हमारी टीम अच्छी लय में है लेकिन हम इस सच्चाई से भी वाकिफ हैं कि भारत को हराना आसान नहीं।"
पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के लिए महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कोलंबो पहुंच गई। श्रृंखला की औपचारिक शुरुआत दाम्बुला में 28 जनवरी को खेले जाने वाले दिन-रात के एकदिवसीय मुकाबले के साथ होगी।
इस श्रृंखला में पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेले जाने हैं। भारतीय टीम 10 फरवरी को स्वदेश रवाना हो जाएगी।
भारत और श्रीलंका के बीच जुलाई-अगस्त में टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला खेली गई थी। इस श्रृंखला की मेजबानी श्रीलंका ने की थी। भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला 1-2 से हार गई थी जबकि एकदिवसीय श्रृंखला में उसे 3-2 से जीत मिली थी।
भारतीय टीम दाम्बुला के लिए मंगलवार को रवाना होगी। इससे पहले वह राजधानी कोलंबो में ही रहेगी, जहां टीम होटल के इर्दगिर्द बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications