बट्ट ने लोगर्ट पर लगाया गलतबयानी का आरोप
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक नई दिल्ली में आयोजित 2011 विश्व कप आयोजन समिति की बैठक में शामिल होने के बाद स्वदेश लौटे बट्ट ने कहा कि लोगर्ट ने बयान दिया है कि सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान अपने यहां होने वाले विश्व कप के मैचों को किसी और देश में कराने के लिए राजी है, जबकि बैठक में इस तरह की चर्चा हुई ही नहीं है।
बकौल बट्ट, "लोगर्ट इस बात को तोड़-मोड़कर पेश कर रहे हैं। बैठक में ऐसी कोई बात नहीं हुई और न ही पीसीबी ने इस तरह का बयान दिया है। आयोजक देशों के बीच मैचों को स्थानांतरित करने को लेकर कोई चर्चा हुई ही नहीं। यह लोगर्ट की मनगढं़त बात है। वह पाकिस्तान की छवि को धूमिल कर रहे हैं।"
बट्ट ने कहा कि लोगर्ट ने हमेशा से पाकिस्तान को लेकर अस्पष्ट और गलतबयानी की है। उन्होंने कहा, "आईसीसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होने के नाते लोगार्ट के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन वह उसका निर्वाह करते नहीं दिख रहे हैं। वह किसी देश के प्रति गलतबयानी नहीं कर सकते। मौजूदा हालात में आईसीसी को पाकिस्तान में क्रिकेट को स्थापित करने की बात करनी चाहिए लेकिन लोगर्ट के बयान से लगता है कि आईसीसी चाहता ही नहीं कि पाकिस्तान में क्रिकेट फिर से सांस ले।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications