शारापोवा को हो गया है किसी से प्यार
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' ने खबर दी है कि शारापोवा इन दिनों प्यार के फेर में अपने करियर को दांव पर लगाने पर आमादा हैं।
शारापोवा के जीवन में कौन आया है, इसका खुलासा तो नहीं हो सका है लेकिन पत्र ने लिखा है कि प्यार के चक्कर में शारापोवा इन दिनों अपने पिता यूरी की बातों को भी अनसुना कर देती हैं।
पत्र ने रूस की एक अन्य टेनिस स्टार एना चाक्वेता्दजे के पिता दजामल चाक्वेताद्जे के हवाले से यह सनसनीखेज खुलासा किया है।
दजामल ने कहा, "शारापोवा का दिल खेल में नहीं लग रहा है क्योंकि वह प्यार में उलझ गई हैं। मैंने उनके पिता यूरी से बात की है। वह कहते हैं कि प्यार के जाल में उलझी उनकी बेटी इन दिनों उनकी बातों को भी अनसुना कर देती है। यूरी इससे बहुत परेशान हैं। वह अपनी बेटी के करियर को लेकर खासे चिंतित हैं। मैं उनका दर्द समझ सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications