For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 5: तालिका में दूसरा स्थान होगा एफसी गोवा का लक्ष्य

फातोर्दा (गोवा), 27 फरवरी। एफसी गोवा भले ही प्लेआफ में पहुंच गया हो लेकिन अभी भी उसे लीग स्तर से एक लक्ष्य हासिल करना है। गोवा की टीम जब गुरुवार को यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चेन्नइयन एफसी का सामना करेगी तो उसका लक्ष्य हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में दूसरे स्थान पर रहते हुए लीग स्तर की समाप्ति करना होगा।

अपने पिछले मैच में बेंगलुरू एफसी के हाथों करारी शिकस्त झेलने वाली गोवा की टीम प्लेआफ से पहले जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। सर्गियो लोबेरा की इस टीम ने इस सीजन में सबसे अधिक गोल किए हैं। फेरान कोरोमिनास और इदु बेदिया की शानदार सफलता ने बड़ी आसानी से टीम को प्लेआफ में पहुंचा दिया।

गोवा को यहां तक पहुंचाने में उसके डिफेंस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बेंगलुरू के खिलाफ मिली हार को भूल जाया जाए तो इस टीम ने कुल पांच क्लीन शीट्स मेंटेन किए हैं।

लोबेरा ने कहा-लीग की शुरुआत में मेरा लक्ष्य टीम के डिफेंस को मजबूत करना था। अब हम उन टीमों में शामिल हैं, जिनके नाम सबसे अधिक क्लीन शीट्स हैं। हमारा गोल डिफरेंस सबसे अच्छा है। एसे में मैं मानता हूं कि मैंने अपना लक्ष्य हासिल करना लिया है। यही कारण है कि हमने दो मैच शेष रहते प्लेआफ का टिकट कटा लिया।-

दूसरी ओर, बीत साल के चैम्पियन के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। इस टीम को जीत की सख्त जरूरत है क्योंकि इस सीजन में उसके अंकों की संख्या दहाई तक भी नहीं पहुंच सकी है। अब अगर उसे गुरुवार को जीत नहीं मिलती है तो उसके लिए यह काफी शर्मनाक स्थिति होगी।

जान ग्रेगोरी की टीम के खाते में नौ अंक हैं और उसका लीग तालिका में सबसे नीचे रहना तय है। यह टीम अब कम से कम 12 अंक अपने खाते में डालना चाहेगी क्योंकि वह लीग के इतिहास में एक सीजन में सबसे कम अंक हासिल करने का रिकार्ड बनाने की कगार पर है। बीते सीजन में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी वे सिर्फ 11 अंक हासिल किए थे।

आईएसएल के बाद चेन्नई की टीम को एएफसी कप में खेलना है और इस लिहाज से उसे विदाई से पहले हर हाल में जीत चाहिए। कोच ने कहा-एफसी गोवा को हराकर हमें खुशी होगी। हमने इस सीजन में जीतने के कई मौके गंवाए हैं। इसके कई कारण है। हम एक बार भी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

Story first published: Wednesday, February 27, 2019, 18:15 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+