For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

आईएसएल 5- प्लेऑफ में गोवा से हिसाब बराबर करना चाहेगी मुंबई

मुंबई, 8 मार्च। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में एफसी गोवा, मुंबई सिटी एफसी से बेहतर टीम साबित हुई है, लेकिन शनिवार को मुंबई फुटबाल एरेना में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के पहले चरण में इन दोनों टीमों में से कौन जीतेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है।

लीग स्टेज में एफसी गोवा ने मुंबई को दो बार हराया है। पहली भिड़ंत में गोवा ने अपने घर में मुंबई को 5-0 से मात दी थी तो वहीं दूसरे मैच में भी गोवा ने मुंबई को उसके घर में 2-0 से हराया था। बेशक गोवा, मुंबई से बेहतर टीम हो, लेकिन जब दोनों टीमें नॉक आउट स्टेज में आमने-सामने होंगी तो मुंबई पुरानी हार को भूल कर जीत हासिल करना चाहेगी।

मुंबई के कोच जॉर्ज कोस्टा ने कहा, ''हमें हकीकत को देखना होगा। हम एफसी गोवा के खिलाफ दो मैच हार चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि कल एक अलग कहानी होगी। गोवा के खिलाफ खेले गए मैच में हमने गलतियां की थीं, लेकिन हमने उनसे काफी कुछ सीखा है।''

गोवा से 0-5 से मिली हार ने मुंबई को झकझोर दिया था और इसके बाद कोस्टा ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने को कहा था। इसके बाद मुंबई ने शानदार वापसी की और एक समय तक अपराजित रही बेंगलुरू एफसी को मात दी।

लीग के पांच सीजनों में गोवा ने मुंबई के खिलाफ सात क्लीनशीट हासिल की हैं और उसके खिलाफ 19 गोल किए हैं।

कोच सर्जियो लोबेरा के मार्गदर्शन में गोवा लगातार दूसरी बार प्लेआॅफ में पहुंची है। बीते सीजन चेन्नइयन एफसी के हाथों मात खाने के बाद फाइनल में न पहुंचने वाली गोवा इस बार फाइनल में जाने के लिए बेताब होगी।

लोबेरा की गोवा ने एक बार फिर लीग में आक्रामक फुटबाल खेल सभी को प्रभावित किया और 18 मैचों में कुल 36 गोल दागे। फेरान कोरोमिनास ने एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी ली। स्पेन का यह खिलाड़ी लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट की रेस में है।

गोवा के सहायक कोच जीसस टाटो ने कहा, ''एक अहम चीज यह है कि हम अपनी स्टाइल की फुटबाल खेलते रहें। जाहिर सी बात है कि हमें विपक्षी टीम को ध्यान में रखना होता है, लेकिन हमें अपनी मजबूती- हमारी खेलने की शैली पर काम करना होगा।''

गोवा की सफलता के पीछे कोरोमिनास के 15 गोल का अहम योगदान है तो वहीं मुंबई को शीर्ष-4 में पहुंचाने में मोदू सोगू ने बड़ी भूमिका निभाई है। सोगू के इस सीजन में अभी तक 12 गोल हैं। यह मुंबई के किसी भी खिलाड़ी द्वारा आईएसएल के एक सीजन में किए गए सबसे ज्यादा गोल हैं।

सोगू मुंबई के लिए कोस्टा की रणनीति का अहम हिस्सा हैं, लेकिन पुर्तगालीकोच के टीम के ऊपर प्रभाव को अनदेखा नहीं किया जा सकता। कोस्टा ने बीते सीजन में कोच रहे एलेक्जेंडर गुइमारेस से कमान लेने के बाद मुंबई की किस्मत को बदला है।

इस मैच में सभी की नजरें सोगू और कोरोमिनास पर होंगी, लेकिन यह मैच दोनों टीमों की डिफेंसिव ताकत को भी परखेगा। दोनों ने 18 मैचों में 20-20 गोल खाए हैं।

कोस्टा की टीम गोवा से अपनी पुरानी हारों का बदला ले पाती है या फिर गोवा बीते साल की प्लेऑफ की निराशा को दूर कर लेगी यह मैच के बाद ही पता चलेगा।

Story first published: Tuesday, March 12, 2019, 16:59 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+