For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 6: 10 खिलाड़ियों के साथ ओडिशा ने रोमांचक मैच में हैदराबाद को 3-2 से हराया

पुणे। ओडिशा एफसी ने बुधवार को श्री छत्रपति शिवाजी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के रोमांचक मैच में हैदराबाद को 3-2 से हरा दिया।

मैच में अधिकांश समय ओडिशा हावी रही लेकिन दो बार ऐसा मौका आया जब हैदराबाद ने उस पर दबाव बना दिया। खासकर इंजुरी टाइम में ओडिशा की टीम को जीत गंवाने का डर था क्योंकि दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक गोल का अंतर था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इसी एक गोल के अंतर से ओडिशा मैच अपने नाम करन में सफल रही।

इस मैच से मिले तीन अंक लेकर ओडिशा अंकतालिका में सातवें से छठे स्थान पर आ गई है। उसके आठ मैचों से अब नौ अंक हो गए हैं।

ओडिशा ने पहले 10 मिनट में जो आक्रामक खेल खेला उसने हैदराबाद को मानसिक तौर पर दवाब में ला दिया। मेजबान टीम ने सिसको हर्नाडेज के नेतृत्व में कुछ मौके बनाए जिनपर गोल तो नहीं हो सके लेकिन यह लगने लगा कि ओडिशा अलग फुटबाल यानी आक्रामक फुटबाल खेलने के इरादे से उतरी है। 11वें मिनट में उसे एक झटका लगा जब इसी आक्रामकता के कारण उसके खिलाड़ी वीनित राय को पीला कार्ड थमा दिया गया।

मेजबान टीम के लिए परेशानिया बढ़ती जा रही थीं। उसने किसी तरह 15वें मिनट में एक मौका बनाया जो हाफ चांस था, नीतजन गोल नहीं हो सका हालांकि इस मौके ने हैदारबाद को आत्मविश्वास दिया और धीरे-धीरे वो मैच में आने लगी।

जैसे ही हैदराबाद लय पकड़ने की ओर बढ़ रही थी तभी ओडिशा ने गोल कर उसके आत्मविश्वास को कमजोर करने की कोशिश की। ओडिशा के लिए यह गोल कार्लोस डेल्गाडो ने 27वें मिनट में किया। इस गोल में डेल्गाडो की मदद सिसको ने ही की।

हैदराबाद इस गोल से बाहर निकल वापसी की राह तलाश पाती उससे पहले ही हर्नांडेज ने ओडिशा के लिए दूसरा गोल कर दिया। यह गोल 41वें मिनट में आया। सिसको मैदान के बीच से गेंद लेकर चले और जैरी को पास दिया। जैरी ने थोड़ी देर गेंद अपने पास रखी ओर मौका पाते ही सिसको को लौटा दी जिन्होंने अपने बाएं पैर से गेंद को नेट में डाल मेजबान टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में जरूर हैदराबाद को राहत की सांस मिली। 65वें मिनट में उसे पेनाल्टी मिली जिसे बोबो ने गोल में तब्दील कर हैदराबाद की वापसी की राह को खोल दिया, लेकिन जो गलती ओडिशा के डिफेंस ने की थी वही गलती हैदराबाद के डिफेंस ने की जिसके कारण मेजबान टीम को पेनाल्टी मिली और पेरेज गुइडेज ने गोल कर ओडिशा को 3-1 से आगे कर दिया।

इसके बाद हैदराबाद ने वापसी की कोशिश बहुत की और इसी क्रम में कई बदलाव किए जिसमें से एक बदलाव सफल रहा। 80वें मिनट में बार्नस को बाहर कर रोहित कुमार को मौका दिया गया। मैदान पर आने के नौ मिनट बाद रोहित ने हैदराबाद के लिए दूसरा गोल कर उसकी बराबरी की संभावाएं एक बार फिर जिंदा कीं।

इंजुरी टाइम में ओडिशा परेशान थी और वह किसी तरह अपने एक गोल की बढ़त को बचाने के लिए लड़ रही जिसमें अंतत: वो सफल रही।

Story first published: Thursday, December 12, 2019, 9:34 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+