For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 6 :विलियम्स, कृष्णा के दम पर एटीके फिर टॉप पर, नार्थईस्ट को 3-0 से हराया

गुवाहाटी: डेविड विलियम्स और कृष्णा रॉय के बेहतरीन आक्रामक खेल के दम पर दो बार की विजेता एटीके एफसी ने शनिवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में मेजबान नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 3-0 से हरा दिया। यह नार्थईस्ट की इस सीजन की पहली हार है।

इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए मैच में कृष्णा ने दो गोल किए जबकि विलियम्स ने एटीके के लिए एक गोल किया। हालांकि कृष्णा से ज्यादा विलियम्स का खेल प्रभावी रहा क्योंकि दूसरे गोल में उन्होंने कृष्णा की मदद की थी। इसके अलावा मैदान पर कई मौक भी बनाए थे। उनके खेल से एटीके की गोल करने की संभावनाएं हर समय बरकरार रहीं।

इस जीत ने एटीके को अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। एटीके की सात मैचों में चौथी जीत है और उसके अब 14 अंक हो गए। बेंगलुरू एफसी 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। नार्थंईस्ट सात मैचों में दो जीत, चार ड्रॉ और एक हार के साथ 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर ही बरकरार है।

पहला हाफ एटीके के नाम रहा। चौथे मिनट में असासमोह ग्यान ने अच्छा मूव बनाकर एटीके को चौंकाया था लेकिन आठवें मिनट में चोट के कारण बाहर जाने को मजबूर हुए। इसके बाद मेहमान टीम हावी हो गई और 11वें मिनट मे अपना खाता खोल दिया। पहला गोल खाने के बाद मेजबान टीम ने मेहमानों को रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन ऐसा हो नहीं सका और 35वें मिनट में दूसरा गोल करते हुए एटीके ने 2-0 की बढ़त बना ली।

एटीके लिए मैच का पहला गोल विलियम्स ने किया। ईदू गार्सिया से मिले एक लंबे पास पर प्रबीर दास ने राइट फ्लैंक से एक बेहतरीन क्रास बॉक्स में पहुंचे विलियम्स को दिया, जिस पर हेडर के जरिए गोल करते हुए विलियम्स ने एटीके का खाता खोल दिया। नॉर्थईस्ट के डिफेंडर ने गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहा।

इसके बाद एटीके ने अपना दूसरा गोल 35वें मिनट में किया। मेजबान टीम की खराब डिफेंडिंग का फायदा उठाकर कृष्णा ने अपनी टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। कृष्णा को विलियम्स ने एक बेहतरीन पास दिया, जिसे उन्होंने जाया नहीं जाने दिया और एक डिफेंडर को छकाते हुए शांति से गेंद को पोस्ट में डाल दिया।

37वें मिनट में एटीके को तीसरा गोल करने का मौका मिला। माइकल सूसाइराज, विलियम्स और जेवियर हर्नांदेज इस हमले में शामिल थे। विलियम्स द्वारा मिले पास पर जेवियर गेंद लेकर बॉक्स में घुसे लेकनि टारगेट को भेद नहीं पाए। 40वें मिनट में मेहमान गोलकीपर अरिंदम ने एक बेहतरीन बचाव कर अपनी टीम के स्कोर को कायम रखा।

दो गोल की बढ़त के साथ दूसरे हाफ में आई एटीके पहले से ज्यादा आक्रामक थी। टीम के लिए शुरुआती दो गोल करने वाले विलियम्स और कृष्णा की जुगलबंदी ने एटीके के लिए मिलकर तीसरा गोल लगभग कर दिया था। 53वें मिनट में विलियम्स ने कृष्णा को पास दिया जिनके सामने पूरा गोलपोस्ट था, लेकिन कृष्णा गेंद को सही दिशा नहीं दे सके और गेंद बाहर चली गई। यहां एटीके के पास से स्कोर 3-0 करने का मौका चला गया।

इसी तरह 64वें मिनट में विलियम्स ने एक और प्रयास किया जिसे नार्थईस्ट के गोलकीपर सुभाशीष ने रोक दिया। चार मिनट बाद नार्थईस्ट के जे. लेयूडो को फाउल के कारण पीला कार्ड दिखा दिया गया। इससे दो मिनट पहले नार्थईस्ट के लालथांगा खवालहरिंग ने गेंद को नेट में डालने की कोशिश की लेकिन गेंद पोस्ट के ऊपर से चली गई। इसी तरह 74वें मिनट में भी नार्थईस्ट ने गोल करने का मौका गंवा दिया।

विलियम्स लागातार नार्थईस्ट के लिए खतरा बने हुए थे। 90वें मिनट में हालांकि कोच ने उन्हें बाहर बुला लिया। मेजबान टीम को लगा कि अब गोल नहीं होगा और इसी लापरवाही का फायदा कृष्णा ने इंजुरी टाइम में उठा अपना दूसरा और एटीके का तीसरा गोल कर दिया।

Story first published: Sunday, December 8, 2019, 19:50 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+