Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL 6 : सांटाना ने चेन्नइयन एफसी को अंक बांटने पर मजबूर किया

चेन्नई। ओडिशा एफसी ने गुरुवार को मरीना एरेना में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के अपने छठे लीग मैच में नाटकीय अंदाज में दो बार के चैम्पियन और मेजबान चेन्नइयन एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ लेकिन दूसरे हाफ में चार गोल हुए। शुरुआत मेजबान टीम ने 51वें मिनट में की लेकिन तीन मिनट बाद ही ओडिशा ने गोल उतारकर बराबरी कर ली। जवाब में मेजबन टीम ने 71वें मिनट में गोल करते हुए 2-1 की बढ़त बना ली। ऐसा लगा कि इस बढ़त को बनाए रखते हुए वह इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर लेगी लेकिन तभी एंड्रिएन सांटाना ने 84वे मिनट में गोल करते हुए उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

यह दोनों टीमों का छठा मैच था। इस मैच से हासिल एक अंक के साथ चेन्नई की टीम कुल पांच अकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि ओडिशा एफसी छह मैचों से छह अंक लेकर छठे स्थान पर ही काबिज है। चेन्नई का इस सीजन में यह दूसरा ड़Ñॉ है जबकि ओडिशा की टीम ने तीसरा ड्रॉ खेला।

बहरहाल, पहला हाफ नीरस रहा और नतीजतन गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इस हाफ का सबसे बड़ी मौका ओडिशा एफसी के खाते इंजुरी टाइम में आया लेकिन सांटाना के बेहतरीन पास पर जेरी मावीमिंगथांगा गोल नहीं कर सके। गोलकीपर विशाल कैथ की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने गेंद लेकर आगे बढ़े जेरी को खुलकर शॉट लेने का मौका नहीं दिया और गेंद पोस्ट के करीब से निकल गई।

इसके अलावा मैच में कोई बड़ा मौका नहीं बना। जो बने, वे आधे-अधूरे रहे। बॉल पजेशन के मामले में ओडिशा एफसी आगे रही लेकिन वह गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ की शुरुआत में दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया। 49वें मिनट में चेन्नइयन के जर्मनप्रीत सिंह को पीला कार्ड मिला। इसी मिनट में चेन्नई को पहला गोल करने के मौका मिला था लेकिन उसने उसे गंवा दिया। इसकी भरपाई हालांकि नेरीजुस वाल्सकिस ने 51वें मिनट में गोल करते हुए कर दी।

वाल्सकिस ने यह गोल थोई सिंह के पास पर किया। क्रिवेलारो ने अनिरुद्ध थापा को राइट फ्लैंक में पास दिया। थापा ने थोई सिंह को ओवरलैप पास दिया। विंगर गेंद को बॉक्स के बीच तक ले गए और वाल्सकिस को पास दिया। उस समय वाल्सकिस अनमार्क्ड खड़े थे और उन्होंने बिना किसी गलती के गोल कर दिया।

हालांकि मेजबान टीम ज्यादा देर इस गोल का जश्न नहीं मना सकी क्योंकि जिस्को हर्नांदेज ने 54वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। जिस्को ने यह गोल जेरी के पास पर किया। इस गोल में नंदकुमार सेकर की भी अहम भूमिका रही।

62वें मिनट में चांग्ते ने क्रिलेवारो के लिए अच्छा मूव बनाया था। ब्राजीली खिलाड़ी ने थोई गोल के करीब क्रास पास दिया लेकिन थोई उसे नियंत्रण में ले पाते, उससे पहले ही नारायण दास ने गेंद को क्लीयर कर दिया। 66वें मिनट में उड़ीसा के कार्लोस डेल्गाडो को पीला कार्ड मिला।

बराबरी के गोल से आहत मेजबान टीम आगे निकलने के तमाम रास्ते खोज रही थी। इसी क्रम में उसे 71वें मिनट में उस समय सफलता मिली, जब कई हमलों के बाद आखिरकार उसने वाल्सकिस की मदद से अपना दूसरा गोल कर दिया। वाल्सकिस ने यह गोल स्थानापन्न ड्रागोस फिर्टूलेस्कू द्वारा लिए गए कार्नर किक पर हेडर के जरिए किया।

ऐसा लगा कि चेन्नई की टीम इस स्कोर की रक्षा करने में सफल रहेगी लेकिन तभी ओडिशा एफसी ने बराबरी का गोल करते हुए उसे चौंका दिया। सांटाना ने एक बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। यह गोल काफी नाटकीय अंदाज में हुआ। इसमें मार्टिन पेरेज की भी भूमिका कही जा सकती है क्योंकि जिस्को के सिर से टकराकर गेंद उन्हीं के पास गई थी और उन्होंने गेंद को दिशा दी थी। तब गेंद सांटाना के पास गई थी और उन्होंने बिना कोई गलती किए अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।

Story first published: Friday, November 29, 2019, 6:33 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+