For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 6 : जुआनन के गोल के दम पर अजेय रहते हुए शीर्ष पर पहुंचा बेंगलुरु एफसी

पुणे। मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी अजेय रहते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। बेंगलुरू ने यहां के श्री शिव छत्रपति स्पोटर्स काम्पलेक्स स्टेडियम में बुधवार को मेजबान ओडिशा एफसी को 1-0 से हराया।

बेंगलुरू के लिए मैच का एकमात्र गोल जुआनन ने 36वें मिनट में किया। दोनों टीमों का यह सातवां मुकाबला था। बेंगलुरू की टीम 13 अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसे तीन मैचों में जीत मिल है जबकि उसके चार मुकाबले ड्रा रहे हैं।

दूसरी ओर, ओडिशा की टीम के छह अंक हैं और छठे स्थान पर है। ओडिशा को अब तक एक मैच में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में हार। उसके तीन मुकाबले ड्रा रहे हैं।

ओडिशा ने अपने दूसरे घर में खेलते हुए बेंगुलरू को अच्छी टक्कर दी लेकिन जुआनन द्वारा किए गए गोल को उतार नहीं सकी।

इस मैच के दोनों हाफ में ओडिशा ने बाल पजेशन और पोस्ट पर किए गए हमलों के मामले में बेंगलुरू की तुलना में किसी भी स्तर पर कमतरी नही दिखाई। कई मौकों पर वह गोल करने के करीब पहुंचा लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। इस मैच में दोनों टीमों को गोलकीपरों ने शानदार खेल दिखाया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें चढ़कर खेलीं और एक दूसरे के खिलाफ अच्छे हमले किए। यह अलग बात है कि बेंगलुरू की टीम को 36वें मिनट में सफलता मिल गई। जुआनन ने गोल करते हुए बेंगलुरू को 1-0 से आगे कर दिया। इस सफलता में एरिक पार्टालू की भी अहम भूमिका रही। 44वें मिनट में बेंगलुरू के आशिक कुरुनियन को पीला कार्ड मिला।

इस तरह पहला हाफ बेंगलुरू के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ में ओडिशा ने आक्रामक शुरूआत की और 47वें मिनट में एक शानदार मूव बनाया लेकिन नंदकुमार सेकर के परिश्रम को अंजाम तक पहुंचाने वाला कोई सामने नहीं आया। ओडिशा हालाकिं इस नाकामी से उबरते हुए 55वें मिनट में एक और बड़ा हमला किया लेकिन गुरप्रीत ने उसे नाकाम कर दिया। कार्नर के माध्यम से हुए इस हमले में ओडिशा को दो मौके मिले और दोनों ही बार उसे नाकामी हाथ लगी।

बदले में बेंगलुरू ने 58वें मिनट में जवाबी कार्रवाई की लेकिन इस बार ओडिशा के गोलकीपर अर्षदीप ने उसे नाकाम कर दिया। इस हमले में उदांता, छेत्री औऱ दिमास डेल्गाडो शामिल थे, बावजूद इसके ओडिशा दूसरा गोल खाने से बच गया।

अब बारी ओडिशा की थी। उसने 63वें मिनट में सांटाना और मार्कोस तेबार की मदद से एक अच्छा मूव बनाया लेकिन गुरप्रीत ने उसे नाकाम कर दिया। इसी तरह 66वें मिनट में गुरप्रीत ने जिस्को हर्नांदेज के एक शानदार प्रयास को बेकार किया।

बेंगलुरू ने 70वें और 71वें मिनट में दो अच्छे मूव बनाए लेकिन ओडिशा के डिफेंसलाइन, खासतौर पर गोलकीपर सतर्क थे और ये हमले बेकार चले गए।

81वें मिनट में बेंगलुरू दूसरा गोल करने के करीब थी लेकिन डिमास डेल्गाडो का फ्रीकिक डिफेंडरों और गोलकीपर को छकाने में सफल रहा लेकिन वह पोस्ट से टकराकर लौट गया।

डिमास के फ्रीकिक पर पार्टालू ने इसी तरह का एक प्रयास 85वें मिनट में भी किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। दूसरे हाफ में चार अतिरिक्त मिनट जोड़े गए लेकिन इसमें भी किसी टीम को सफलता नहीं मिली।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 6:38 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+