For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 6, Preview : मनोरंजन के मूड में हैं जमशेदपुर एफसी और ओडिशा एफसी

जमशेदपुर, 22 अक्टूबर। जमशेदपुर एफसी तीसरे साल हीरो इंडियन सुपर लीग में खेलने जा रहा है। बीते दो सीजन में वह बहुत कम अंतर से प्लेआफ का टिकट कटाने से चूक गया था। अब जबकि स्टीलनगरी की इस टीम का सामना लीग के छठे सीजन के अपने पहले मैच में मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोटर्स काम्पलेक्स में ओडिशा एफसी से लोगा तो वह पूरे तीन अंकों के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगा।

जमशेदपुर ने बीते सीजन में दो कोच बदले थे और दोनों ने ही क्लब को अपनी शैली सौंपने की कोशिश की थी। अब जबकि उसके साथ स्पेन के एंटोनियो इरियोंडो हैं, इस क्लब के सपोटर्स अटैकिंग फुटबाल की उम्मीद कर रहे होंगे।

इरियोंडो ने कहा-हम उस समय अपना बचाव करेंगे, जब वे हम पर हमला करेंगे लेकिन हमें करना यह होगा कि गेंद 90 मिनट के खेल में अधिकांश समय हमारे पास रहे। हमारे लिए अपने खेल की शैली से फैन्स को खुश करना सबसे अहम है।

जमशेदपुर के पास अब स्पेन के मारियो अरक्वेस नहीं हैं और सर्गियो सिंडोचा भी नहीं हैं। अब ये दोनों केरला ब्लास्टर्स के हो चुके हैं। हालांकि क्लब ने सीके विनीत के लेकर अपने अटैक को मजबूत किया है। विनीत आईएसएल में सबसे अधिक गोल करने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। साथ ही इस टीम ने विदेशी खिलाड़ियों के रूप में फ्रांसिस्को लुना और नोए एकोस्टा को अपने साथ जोड़ा है। .यही नहीं, इसने मेमो और टिरी को रीटेन भी किया है।

जोसेफ गोम्बाउ की दिल्ली डायनामोज ने बीते सीजन में आठवां स्थान हासिल किया था लेकिन अब यह टीम नए नाम के साथ नए कारनामे करना चाहेगी। अब यह टीम दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर पहुंच चुकी है और इसका नाम ओडिशा एफसी हो चुका है। गोम्बाउ के पास अब युवा टीम है और वह नए सीजन में नए उद्देश्यों के साथ अपनी टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

दिल्ली के विंगर लालियानजुआला चांगह्ते चेन्नइयन एफसी चले गए हैं लेकिन जेनियल लालिम्पुइया, जेरी एम. और नंदकुमार सेकर के रहते यह टीम किसी भी टीम का डिफेंस भेद सकती है।ॉ

गोम्बाउ ने कहा-नया सीजन शुरू हो रहा है। अब हम नए सफर पर हैं। नया क्लब है और नया शहर भी है। कई खिलाड़ी बीते सीजन से हमारे साथ हैं और मेरी नजर में हमारी टीम अच्छी है। नए खिलाडियों को टीम में मजबूती लाने के लिए लाया गया है।-

दिल्ली की टीम अधिक से अधिक समय तक गेंद अपने पास रखने का प्रयास करेगी। जमशेदपुर को भी यही पसंद है। एसे में विनीत राय और मार्कोस तेबार के पास ओडिशा के लिए कुछ खास करने का मौका होगा। अब यह देखना रोचक होगा कि नए सीजन में विजयी आगाज कौन कर पाता है।

Story first published: Tuesday, October 22, 2019, 8:31 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+