For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL-7 : जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी एटीके मोहन बागान

गोवा, 15 दिसम्बर । एटीके मोहन बागान ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन की धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन अब लगातार दो मैचों में जीत नहीं मिल पाने के कारण वह टॉप से हट गई है। ऐसे में जबकि बुधवार को उसे एफसी गोवा से भिड़ना है तो वह एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटते हुए शीर्ष स्थान पाना चाहेगी। जहां तक अंक तालिका की बात है तो एटीके मोहन बागान पांच मैचों से 10 अंक लेकर 11 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि एफसी गोवा आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। गोवा की टीम लय में लौटने लगी है और यह बात एटीके मोहन बागान के लिए मुश्किल का सबब बन सकती है।

एटीके मोहन बागान और गोवा के बीच का मुकाबला सिर्फ आईएसएल की दो मजबूत टीमों का मुकाबला नहीं होगा बल्कि यह लीग के दो सबसे काबिल कोचों की भी रणनीतिक कुशलता का इम्तहान होगा। एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो हाबास पजेशन फुटबाल पर यकीन नहीं करते। उनकी टीम काउंटर अटैकिंग पर यकीन करती है यही कारण है कि बॉल पजेशन के मामले में कोलकाता की यह टीम तीसरे स्थान पर है।

गोवा के कोच जुआन फेरांडो का फिलोसॉफी इससे बिल्कुल अलग है। गौर्स नाम से मशहूर यह टीम बाल पजेशन के मामले में अव्वल है और 59 फीसदी शेयर के साथ लीग में सबसे आगे है। एटीके मोहन बागान के लिए चिंता की बात यह है कि उसके दो अहम खिलाड़ी जावी हर्नांदेज और टिरी चोटिल हैं। इससे टीम का संतुलन खराब हुआ है। कोच हाबास ने भी इसे स्वीकार किया है। हैदराबाद के साथ हुए मैच के बाद हाबास ने कहा था, हमें इस सीजन में अभी काफी लम्बा रास्ता तय करना है। निश्चित तौर पर हम हारना नहीं चाहते लेकिन चोट के कारण हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को होने वाले इस मुकाबले के माध्यम से गोवा के स्ट्राइकर इगोर एंगुलो अपनी गोलों की संख्या में इजाफा करना चाहेंगे जबकि एटीके मोहन बागान के लिए रॉय कृष्णा अपने काउंटर अटैक्स के जरिए अपनी टीम के लिए तीन अंक हासिल करना चाहेंगे। फिजी का यह खिलाड़ी अब तक इस सीजन में चार गोल कर चुका है जबकि उनकी टीम ने कुल छह गोल किए हैं। अहम बात यह है कि सभी गोल दूसरे हाफ में हुए हैं।

कोच फेरांडो को बता है कि उनकी टीम के खिलाफ भी बे्रक के बाद कई गोल हुए हैं और इसीलिए उसे खासतौर पर कृष्णा से सावधान रहने की जरूरत है। कोच ने कहा, ''हम न सिर्फ कृष्णा बल्कि एक अच्छी टीम के खिलाफ खेलेंगे। ऐसे में हमारे पास एक प्लान होना ही चाहिए। हमें खेल के हर डिटेल पर पूरे 90 मिनट तक ध्यान देना होगा क्योंकि एटीके मोहन बागान पूरे 90 मिनट जमकर मेहनत करती है।''

Story first published: Tuesday, December 15, 2020, 17:29 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+