For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL-7 : बेंगलुरू ने मुंबई को 4-2 से हराया, छेत्री ने किए 2 गोल

गोवा। क्लाइटन सिल्वा और अपना 200वां मैच खेल रहे कप्तान सुनील छेत्री के दो-दो गोलों की बदौलत पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी को 4-2 से हरा दिया। बेंगलुरू को मुंबई के खिलाफ दो साल के बाद जीत मिली है। बेंगलुरू के लिए सिल्वा ने पहले और 22वें जबकि छेत्री ने 57वें मिनट में और 93वें मिनट में दो-दो गोल दागे। मुंबई सिटी एफसी के लिए एडम लेफोन्ड्रे ने 50वें और 72वें मिनट में दो गोल किए।

बेंगलुरू की 18 मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अब 22 अंकों के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है। इस जीत के बाद बेंगलुरू के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें कायम है। मुंबई सिटी एफसी को 17 मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है और टीम 34 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। बेंगलुरू ने गोल के साथ ही मुकाबले की शुरुआत की और 25 सेकेंड में ही अपना खाता खोल लिया। मैच के शुरू होते ही सुनील छेत्री को बॉल मिला और उन्होंने इसे उदांता सिंह की ओर भेज दिया। उदांता ने क्लाइटन सिल्वा को पास दिया और ब्राजीलियन मिडफील्डर सिल्वा ने इसे नेट में डालकर बेंगलुरू को 1-0 बढ़त दिला दी।

सिल्वा यहीं नहीं रूके और उन्होंने 22वें मिनट में भी एक और शानदार गोल करते हुए बेंगलुरू की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। सिस्को हर्नांडीज ने सेट पीस से गोल पोस्ट की तरफ एक क्रॉस दिया और मुंबई सिटी के डिफेंस में सेंध लगाने को तैयार सिल्वा ने इस क्रॉस को हेडर के जरिए गोलपोस्ट में डाल दिया। सिल्वा का सीजन का यह सातवां गोल है। वह इस सीजन में अब तक तीन असिस्ट भी कर चुके हैं। 29वें मिनट में बेंगलुरू के फ्रांसिस्को जेवियर को पीला कार्ड दिखाया गया। पहले हाफ में ही दो गोल खाने के बावजूद मुंबई सिटी एफसी 35वें मिनट तक 65 फीसदी बॉल पजेशन के साथ खेल रही थी, लेकिन आइसलैंडर्स अब तक अपना खाता नहीं खोल पा रही थी।

इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुंबई सिटी ने 35वें मिनट में रोवलिन बोर्जेस की जगह जैकीचंद सिंह को मैदान पर उतारा। 42वें मिनट में बेंगलुरू के हरमनजोत खाबरा को और 45वें मिनट में आईएसएल में अपना 50वां मैच खेल रहे बिपिन सिंह को येलो कार्ड दिखाया गया। मुंबई सिटी एफसी ने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत की और 50वें मिनट में अपना खाता खोल लिया। आइसलैंर्ड्स के लिए यह गोल एडम ली फोन्ड्रे ने काई गोडार्ड के क्रॉस पर किया। फोन्ड्रे के करियर का यह 251वां गोल है।

हालांकि मुंबई के गोल दागते ही बेंगलुरू ने भी एक और गोल करके अपनी बढ़त को 3-1 तक पहुंचा दिया। बेंगलुरू के लिए अपना 200वां मैच खेल रहे छेत्री ने 57वें मिनट में अपने गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू के शॉट पर सीधे गोल करते हुए बेंगलुरू को दो गोलों की बढ़त दिला दी। छेत्री का बेंगलुरू के लिए यह 98वां गोल है। उधर, मुंबई सिटी भी लगातार आक्रमण कर रही थी और फोन्ड्रे ने एक बार फिर से अपना और टीम का दूसरा गोल दागा। फोन्ड्रे ने इस बार भी गोडार्ड के क्रॉस पर 72वें मिनट में हेडर के जरिए गोल किया। फोन्ड्रे 85वें मिनट में अगले ही मिनट में गोडार्ड मुंबई को बराबरी दिलाने से चूक गए। बेंगलुरू ने इसके बाद इंजुरी टाइम में छेत्री के एक और दमदार गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी को 4-2 से हरा दिया। बेंगलुरू के लिए सभी टूर्नामेंटस में छेत्री का यह 99वां गोल है।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 21:50 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+