For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL-7 : कप्तान कोल ने ओडिशा को एक और हार से बचाया, निजाम्स के साथ खेला ड्रा

गोवा, 19 जनवरी। कप्तान कोल एलेक्सजेंडर ने अगर 51वें मिनट में अगर गोल नहीं किया होता तो ओडिशा एफसी को मंगलवार को फातोर्दा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सीजन की आठवीं हार झेलनी पड़ती। 13वें मिनट में गोल करते हुए हालीचरण नारजारे ने हैदराबाद एफसी को लीड दिला दी थी लेकिन कप्तान के गोल के कारण ओडिशा ने उसे अंक बांटने पर मजबूर किया।

दोनों टीमों का यह 12वां मैच था। हैदराबाद को पांचवां ड्रा खेलना पड़ा है। जीत की स्थति में उसके 19 अंक हो जाते और वह तीसरे स्थान पर काबिज एफसी गोवा (19) के बराबरी पर आ जाती लेकिन अब उसके खाते में सिर्फ 17 अंक रह गए हैं। हालांकि वह अभी भी 11 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर कायम है। दूसरी ओर, ओडिशा का यह चौथा ड्रा है और अब उसके खाते में सात अंक हो गए हैं। तालिका में उसका स्थान परिवर्तन नही हुआ है। वह पहले की तरह अब भी सबसे नीचे है।

पहला हाफ पूरी तरह निजाम्स के नाम रहा। उसने 1-0 की लीड के साथ पहले हाफ की समाप्ति की। हैदराबाद की टीम के लिए मैच का पहला गोल हालीचरण नारजारे ने 13वें मिनट में किया। पूरे सीजन में हैदराबाद के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे लिस्टन कोलाको का इस गोल में एसिस्ट रहा। यही नहीं, कोलाको ने आशीष राय के साथ मिलकर इस हाफ में ओडिशा के डिफेंस को खूब परेशान किया। अपनी अग्रिम पंक्ति के शानदार खेल की बदौलत हैदराबाद ने लगातार हमले जारी रखे। 38वें मिनट में उसके पास अपनी लीड को दोगुना करने का अच्छा मौका था लेकिन नारजारे उनका अच्छा प्रयास पोस्ट से टकराकर दिशाहीन हो गया।

इस हाफ में हालांकि ओडिशा के गोलकीपर अर्शदीप सिंह ने कई अच्छे बचाव किए और अपनी टीम को एक लिहाज से अब तक मुकाबले में बनाए रखा है। अर्शदीप ने 23वें और 45वें मिनट में दो शानदार बचाव करते हुए हैदराबाद को गोल करने से रोका। दूसरे हाफ में ओडिशा की टीम बिल्कुल बदली हुई मनोदशा के साथ मैदान में उतरी और 51वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। यह गोल ओडिशा के कोल एलेक्सजेंडर ने रन आफ प्ले के दौरान किया। उनके गोल ने मुकाबले को एक बार फिर से रोमांचक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

53वें मिनट में मैच की पहली बुकिंग हुई। ओडिशा के मोहम्मद साजिद धूत को पीला कार्ड मिला। 57वे मिनट में नारजारे मैदान से बाहर भेजे गए। इसी मिनट में ओडिशा के मैनुएल ओनू को पीला कार्ड मिला। 61वें मिनट में निजाम्स के पास लीड लेने का अच्छा मौका था लेकिन यहां एक सेट पीस पर यह टीम गोल नहीं कर सकी। इसके तीन मिनट बाद ओडिशा ने लीड लेने का शानदार मौका गंवा दिया। जेरी एम. के पास अपनी टीम के लिए संजीवनी सरीखा गोल करने का मौका था लेकिन वह इस सीजन में अपने गोल का सूखा खत्म नहीं कर सके। 67वे मिनट में हैदराबाद ने एक बदलाव किया।

74वें मिनट में आकाश मिश्रा ने एक बेहतरीन गोललाइन क्लीयरेंस करते हुए ओडिशा को लीड लेने से रोका। हैदराबाद के लिए कोलाको ने 79वें मिनट में जवाबी हमला किया लेकिन हितेश शर्मा ने उनके एक अच्छे क्रास को जाया कर दिया। 80वें मिनट में ओडिशा ने एक बदलाव किया औऱ 82वें मिनट में उसके सेंट्रल मिडफील्डर विनीत राय को पीला कार्ड मिला। 90वें मिनट में हैदराबाद ने हितेश को बाहर कर साहिल तावोरा को अंदर लिया लेकिन उसे कोई फायदा नहीं हुआ और ना चाहते हुए भी उसे दो अंकों का नुकसान उठाना पड़ा।

Story first published: Tuesday, January 19, 2021, 21:56 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+