For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7 : प्लेऑफ को लिए हैदराबाद के लिए करो या मरो का मैच, गोवा को चाहिए केवल ड्रा

गोवा, 27 फरवरी । इंडियन सुपर लीग के सातवें सीजन में जब दो टीमों के बीच मुकाबला होगा तो एक टीम की स्थिति दूसरी टीम से बिल्कुल अलग होगी। यहां हम बात कर रहे हैं हैदराबाद और गोवा एफसी के बीच होने वाले मुकाबले की।

गोवा की टीम को जहां प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केवल एक ड्रा की दरकार है तो वही हैदराबाद फुटबॉल क्लब के लिए यह मुकाबला किसी करो या मरो वाली स्थिति से कम नहीं है। आपको बता दें हीरो इंडियन सुपर लीग के इस सीजन में अभी तक 3 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं।

अब रविवार को हैदराबाद और गोवा के बीच में मुकाबला होगा और इस मुकाबले का विजेता ही प्लेऑफ में खेलने वाले चौथी टीम के तौर पर एंट्री करेगा। गोवा के कोच जुआन फेरांडो ने जोर देकर कहा है कि उनकी टीम ड्रॉ के लिए नहीं बल्कि जीत के लिए खेलेगी।

फेरांडो ने कहा, ''प्रत्येक मैच में आप पर दबाव होता है। इस क्लब की मानसिकता प्रत्येक मैच से तीन अंक लेने की होती है। निश्विचत रूप से, अगले मैच में भी तीन अंक चाहिए क्योंकि इस समय क्लब की मानसिकता यही है।''

टूर्नामेंट में गोवा की टीम का अटैक अब तक बेहद शानदार रहा है, लेकिन उनका डिफेंस सवालों के घेरे में है क्योंकि क्लब अब तक 23 गोल खा चुकी है। गोवा पिछले 12 मैचों से अजेय है और स्कोर करना टीम की समस्या नहीं है। टीम ने अंतिम पलों में गोल करके अंक बांटने की आदत बना ली है।

कोच ने कहा, '' हम आक्रामक अंदाज में खेलना चाहते हैं क्योंकि हमें जीत की जरूरत है। हमारे पास सैम प्लान है। अगर हम 1-0 से जीतने की स्थिति में होते हैं तो, हमारी मानसिकता दूसरा गोल करने की होती है। अगर वे हमारे खिलाफ गोल करते हैं तो पहले हम बराबरी और फिर बढ़त लेने की सोचते हैं। मैं इस मानसिकता से खुश हूं।''

दूसरी तरफ, हैदराबाद को अगर प्लेआॅफ में पहुंचना है तो उसे गोवा के खिलाफ जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। कोच मैनुअल मारक्वेज को नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी वाले मुकाबले से काफी उम्मीदें थी, लेकिन हाईलैंडर्स ने केरला ब्लास्टर्स को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और अब निजाम्स को इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा।

मारक्वेज ने कहा, '' यह और बेहतर होता, अगर नॉर्थईस्ट युनाइटेड अपने दोनों मैच हार जाता। अब हम केवल उन्हें बधाई ही दे सकते हैं। न केवल एटीके मोहन बागान और मुम्बई सिटी एफसी का बल्कि नॉर्थईस्ट का भी शानदार सीजन रहा है। हमारे लिए यह एक नॉकआउट मैच होगा और यह एक फाइनल की तरह होगा। यह एक कड़ा मुकाबला होगा। निश्चित रूप से, सीजन के आखिर में बेस्ट टीमें टॉप-4 में पहुंचेगी और बाकी 5, 6, 7 नंबर पर रहेगी।''

Story first published: Saturday, February 27, 2021, 20:40 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+