इलेक्ट्रॉनिक टाइमर और स्कोरबोर्ड के बिना खेला जा रहा पंजाब गोल्ड कप
इस लापरवाही ने आयोजकों की छवि खराब कर दी है, जबकि उन्होंने इसके सफल आयोजन के बड़े-बड़े दावे किए थे।
एक ऐसे टूर्नामेंट, जिसमें ओलंपिक चैंपियन जर्मनी और यूरोपीय चैंपियन हॉलैंड जैसी दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं, इलेक्ट्रॉनिक टाइमर और स्कोरबोर्ड का नहीं होना किसी विडंबना से कम नहीं।
आयोजक इस टूर्नामेंट को लेकर इतने लापरवाह हैं कि उन्होंने सेक्टर-42 स्थित स्टेडियम में वे चीजें भी मुहैया कराना जरूरी नहीं समझा, जिनके बगैर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट तो क्या राष्ट्रीय स्तर के मैच भी नहीं खेले जा सकते।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी आयोजकों की इस लापरवाही से हैरान हैं। जर्मनी की टीम के मिडफील्डर ओट्टो ने आईएएनएस से कहा, "इस मैदान में डिजिटल स्कोरबोर्ड नहीं है, जबकि इसका होना बहुत जरूरी है। अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्कोरबोर्ड का नहीं होना हैरान करता है।"
भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने भी कहा कि स्कोर बोर्ड के नहीं रहने से उनकी टीम को रणनीति बनाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा, "हम बाकी तैयारियों से खुश हैं लेकिन इलेक्ट्रॉनिक टाइमर के नहीं होने से हमारी रणनीति प्रभावित हो रही है।"
दूसरी ओर, टूर्नामेंट के आयोजक अपने आप को बचाने के लिए अलग दलील देते नजर आ रहे हैं।
खेल विभाग के निदेशक और पूर्व ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने कहा, "अंतिम समय में हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्कोरबोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक टाइमर नहीं लगाए जा सके। आने वाले मैचों के दौरान हम यह सुविधा प्रदान करने की कोशिश करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications