फीफा विश्व कप : केपटाउन में यौन पर्यटन का जोर
केपटाउन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। लाखों फुटबाल प्रेमी विश्व कप के दौरान जहां हजारों डॉलर लुटा रहे हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल, केपटाउन में यौन पर्यटन इस समय पूरे उफान पर है।
चाहे प्रसिद्ध लांग स्ट्रीट का समुद्री इलाका हो या लुभावना वाटरफ्रंट, यौन कर्मी टेबल टॉप माउंटेन के लिए प्रसिद्ध इस आकर्षक पत्तन शहर के हर लोकप्रिय स्थान पर क्रीड़ा कर रहे हैं।
सूर्यास्त होने के साथ ही पार्टियों का बुखार चढ़ जाता है और फुटबाल प्रेमी बारों में टूट पड़ते हैं।
एक ब्रिटिश फुटबाल प्रेमी, पीटर ने कहा, "लांग स्ट्रीट इस शहर का अति व्यस्त मार्ग है, क्योंकि यहां बार देर रात तक खुले रहते हैं। लिहाजा आप हर तरह के आनंद उठा सकते हैं। मनोविनोद यहां आम बात है और फुटबाल प्रेमी इसके लिए खतरा मोल लेने से भी नहीं डरते।"
शहर के मध्य स्थित लॉज और धर्मशाले डच और उरुगवे के नागरिकों से पटे पड़े थे।
लांग स्ट्रीट पर स्थित एक लॉज में ठहरे एक डच नागरिक, राफेल डी विल्लीयर्स ने आईएएनएस से कहा, "दुनिया के इस हिस्से में आपको बहुत सावधान रहना है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां कोई तय दर नहीं है और आप मोलभाव कर सकते हैं।"
लांग स्ट्रीट, किसी समय यौनकर्मियों और मादक पदार्थो के व्यापारियों के लिए प्रसिद्ध था। स्थानीय प्रशासन ने मादक पदार्थो पर तो लगाम लगा दी है, लेकिन वेश्यावृत्ति को रोकने के लिए वह कुछ नहीं कर पाया है।
यौनकर्मी सड़कों से लेकर बारों तक छाये हुए हैं। वे बाउंसरों को रिश्वत देती हैं और संभावित ग्राहकों के लिए बारों में प्रवेश कर जाती हैं। लेकिन यौनकर्मी अब अपने धंधे को लेकर डरी हुई हैं, क्योंकि जितना अच्छा धंधा पिछले एक महीने में हुआ, अब नहीं होनेवाला।
एक एस्कॉर्ट एजेंसी चलाने वाली एनीकाह ने कहा, "अच्छा धंधा हुआ। आसपास के देशों के कई यौनकर्मी भी केपटाउन में थे। लेकिन हमें डर है कि विश्व कप के बाद धंधा इतना अच्छा नहीं रह जाएगा। विश्व कप के दौरान हमें तीन-चार ग्राहक रोज मिल जाया करते हैं।"
एनीकाह ने कहा, "श्वेत और रंगीन लड़कियों की भारी मांग है, क्योंकि यहां आने वाले सभी फुटबाल प्रेमी यूरोपीय देशों से रहे हैं। हमें ब्रिटिश फुटबाल प्रेमियों से सबसे अच्छा धंधा मिला है।"
प्रशासन ने विश्व कप के दौरान एचआईवी और एड्स के बारे में शहर में जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान चलाया है। इन रोगों के मामले में दक्षिण अफ्रीका का स्थान सबसे ऊंचा है।
केपटाउन टूरिज्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मैरीटे डू ट्रोइट-हेल्मबोल्ड ने कहा, "हम चाहते हैं कि विश्व कप के दौरान स्थानीय नागरिक और पर्यटक मौजमस्ती करें, लेकिन मौजमस्ती के दौरान सुरक्षित और जिम्मेदाराना तरीके से यौन क्रीड़ा का आनंद उठाएं।"
ज्ञात हो कि विश्व कप के दौरान केपटाउन टूरिज्म की ओर से केपटाउन के 30 अतिथि गृहों में 160,000 कंडोम वितरित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications