फीफा विश्व कप : 'कप्तानी को लेकर कोई विवाद नहीं'
स्पेन के साथ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम को मिली 0-1 की हार के बाद लाम्ह ने कहा, "कप्तानी हर किसी की ख्वाहिश होती है लेकिन मेरी तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। टीम की शक्ति कोच के हाथ में है और इस कारण से विवाद या प्रतिस्पर्धा का कोई सवाल नहीं उठता।"
लाम्ह के ही विवाद ने कप्तानी को लेकर प्रतिस्पर्धा शुरू की थी। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि वह कप्तान बने रहना चाहते हैं। इसे जर्मन मीडिया ने बलाक के साथ उनकी प्रतिस्पर्धा के तौर पर लिया और इसे 'शक्ति के लिए संघर्ष' नाम दे दिया।
लाम्ह ने कहा, "मैं खुद से कप्तानी नहीं त्यागना चाहता। मैं आगे आकर इसका त्याग नहीं करुं गा लेकिन अगर कोच चाहेंगे तो मुझे ऐसा करने में कोई ऐतराज भी नहीं होगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या जर्मन टीम को 98 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके बलाक की अब भी जरूरत है? लाम्ह ने कहा, "मैं इस सवाल का हां या नहीं में जवाब देने की स्थिति में नहीं हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications