Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलंबो टेस्ट : तेंदुलकर और रैना ने संभाली भारतीय पारी (लीड-5)

भारतीय टीम ने दिन की समाप्ति तक 108 ओवरों तक बल्लेबाजी के दौरान अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 382 रन बनाए हैं। रैना ने 133 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए हैं जबकि श्रीलंका के खिलाफ नौवां शतक लगाने वाले तेंदुलकर ने 181 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का जड़ा है।

तेंदुलकर ने सूरज रांडीव की गेंद को चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर भेजकर अपना शतक पूरा किया। तेंदुलकर का चौथे क्रम पर खेलते हुए 42वां शतक है।

भारत ने तीसरे दिन 241 रनों के कुल योग पर वीरेंद्र सहवाग (99), मुरली कार्तिक (58), राहुल द्रविड़ (3) और लक्ष्मण (29) के विकेट खो दिए।

लक्ष्मण ने 98 गेदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। उन्होंने तेंदुलकर के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े।

भारतीय टीम फॉलोऑन बचाने के काफी करीब पहुंच चुकी है हालांकि वह श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर 4 विकेट पर 642 (घोषित) से अभी भी 260 रन पीछे है।

इससे पहले, सहवाग शतक लगाने से चूक गए। सहवाग 99 रन बनाकर आउट हुए जबकि उनकी विदाई से चंद मिनट बाद मुरली विजय (58) ने भी अपना विकेट गंवा दिया। बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माने जा रहे इस विकेट पर राहुल द्रविड़ से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन वह तीन रन बनाकर अपना पहला टेस्ट खेल रहे सूरज रांडीव की गेंद पर पेवेलियन लौट गए।

मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 95 रन बनाए थे। तीसरे दिन सहवाग ने विजय के साथ मिलकर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया परंतु वह अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक जड़ने से महज एक रन से चूक गए। वह रांडीव की गेंद पर पेवेलियन लौटे।

सहवाग अपने करियर में चौथी बार 'नर्वस नाइंटीज' का शिकार हुए। श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को कप्तान कुमार संगकारा के दोहरे शतक और उपकप्तान माहेला जयवर्धने की शतकीय पारी की बदौलत चार विकेट पर 642 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी।

गॉल टेस्ट में 10 विकेट से हार झेल चुकी भारतीय टीम के लिए दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम की हार होती है तो उससे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज छिन जाएगा। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+