Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ी को नहीं मिला कोई खरीदार

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के लिए नीलामी खत्म हो चुकी है। शुक्रवार को गोवा में फ्रेंचाइजी टीमों ने दिग्गज खिलाड़ियों के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक बोलियां लगाईं लेकिन विडंबना देखिए कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रैंकिंग में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त हरफनमौला खिलाड़ी बांग्लादेश के सकीबुल हसन को कोई खरीदार नहीं मिला।

आईपीएल की नीलामी में शुक्रवार को बांग्लादेश के दो खिलाड़ियों-कप्तान मोहम्मद अशरफुल और उपकप्तान मशरफे मुर्तजा की बोली लगी लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने सकीबुल की प्रतिभा की कीमत नहीं लगाई। मुर्तजा तो करोड़ों की बोली हासिल करने में सफल रहे लेकिन अशरफुल अपनी मूल कीमत से अधिक नहीं हासिल कर सके।

21 वर्षीय सकीबुल आज की तारीख में बांग्लादेश तो क्या विश्व के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में एक हैं। खासतौर पर एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट के लिहाज से उनकी उपयोगिता के कारण बांग्लादेश ने हाल में कई सफलताएं अर्जित की हैं।

सकीबुल ने 62 एकदिवसीय मैचों में दो शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 1599 रन बनाए हैं जबकि उन्होंने इतने ही मैचों में 68 विकेट भी लिए हैं।

ट्वेंटी-20 मैचों में उनकी बल्लेबाजी की चमक अब तक नहीं दिखी है लेकिन गेंदबाजी के दौरान उन्होंने आठ मैचों में 20.10 के औसत से 10 विकेट लिए हैं।

मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज और एक उपयोगी स्पिनर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके सकीबुल आईसीसी की एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में छठे क्रम पर हैं।

आईपीएल में सबसे अधिक बोली हासिल करने वाले इंग्लैंड के हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ और भारत के अनुभवी गेंदबाज जहीर खान इस सूची में उनसे नीचे हैं।

हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सकीबुल न्यूजीलैंड के जैकब ओरम, फ्लिंटॉफ, पाकिस्तान के शोएब मलिक, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों से ऊपर हैं।

ओरम, जहीर, फ्लिंटॉफ, गेल और कैलिस के अलावा कई अन्य खिलाड़ी ऐसे हैं जो रैंकिंग में सकीबुल से नीचे होने के बावजूद आईपीएल की नीलामी में करोड़ों रुपये की बोली हासिल कर चुके हैं लेकिन सकीबुल को कोई खरीदार नहीं मिलना इस ओर इशारा करता है कि फ्रेंचाइजी टीमें प्रतिभा से अधिक चमक की ओर आकर्षित रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+