चौथे एकदिवसीय मैच में तेंदुलकर का खेलना तय नहीं
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'वाईकाटो टाइम्स' के मुताबिक क्राइस्टचर्च में खेले गए तीसरे मैच में अपने करियर का 43वां शतक लगाने के खेलने के बाद पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण पेवेलियन लौटने वाले तेंदुलकर को एहतियात के तौर पर चौथे मैच में आराम दिया जा सकता है।
तेंदुलकर को सोमवार को अपनी चोट का परीक्षण कराना है। इसके बाद ही उनकी चोट की सही स्थिति का पता चल सकेगा। टीम प्रबंधन हालांकि उनके खेलने की उम्मीद लगाए हुए है लेकिन इसका फैसला रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पत्र ने लिखा है कि तेंदुलकर का 18 मार्च से हेमिल्टन में ही खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में रहना बेहद जरूरी है और यही कारण है टीम प्रबंधन उन्हें लेकर सावधानी बरत रहा है। वैसे भी यह तेंदुलकर का आखिरी न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है।
टीम प्रबंधन ने साफ किया कि दूसरे मैच के दौरान ही तेंदुलकर की पेट की मांसपेशी में जबरदस्त खिंचाव आ गया था। इसके बावजूद उन्होंने तीसरे मैच में खेलने का फैसला किया लेकिन पारी के मध्य में उनकी चोट एक बार फिर उभर गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में तेंदुलकर 133 गेंदों पर 16 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 163 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। न्यूजीलैंड की धरती पर यह उनका पहला शतक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications