आईपीएल ने आसिफ पर लगाया 1 साल का प्रतिबंध
पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो टीवी के अनुसार आईपीएल न्यायाधिकरण ने शुक्रवार को आसिफ के खिलाफ सजा तय की। आईपीएल अधिकारियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अपने इस फैसले की जानकारी दे दी है।
ऐसा माना जा रहा है कि आसिफ पर लगाया गया प्रतिबंध पिछले साल जुलाई से लागू होगा। पिछले साल जुलाई में ही आईपीएल ने आसिफ पर आरोप तय किए थे। इसे लेकर पीसीबी ने उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। इस लिहाज से आसिफ की सजा इस साल जुलाई में खत्म हो जाएगी।
आसिफ को शक्तिवर्धक मादक पदार्थ (प्रतिबंधित) नेंड्रोलोन के सेवन का दोषी पाया गया है। आसिफ दुबई हवाई अड्डे पर अफीम के साथ पकड़े जाने के मामले में पहले से ही पीसीबी द्वारा लगाया गया प्रतिबंध झेल रहे हैं।
आसिफ आईपीएल में दिल्ली की डेअर डेविल्स टीम के लिए खेले थे। हालांकि इस साल वह आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। आईपीएल न्यायाधिकरण के सामने पेश होने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications