फीफा विश्व कप : 'गोल्डन बॉल' के लिए नामांकन पूरा
फीफा के महासचिव जेरोम वाल्के ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन जीन पॉल ब्रीगर की अध्यक्षता वाले फीफा के टेक्निकल स्टडी ग्रुप और कालूसा ब्वाल्या, क्रिस्टियन कारेम्ब्यू, जोमो सोना और गेरार्ड हाउलियर जैसे फुटबाल विशेषज्ञों ने किया।
नामांकित खिलाड़ी :
1. डिएगो फोर्लान (उरुग्वे)
2. असोमह ग्यान (घाना)
3. आंद्रेस इनेस्ता (स्पेन)
4. लियोनेस मेसी (अर्जेंटीना)
5. मेसुत ओएजिल (जर्मनी)
6. अर्जेन रोबेन (हॉलैंड)
7. बास्तियन स्वेनस्टेगर (जर्मनी)
8. वेस्ले श्नाइडर (हॉलैंड)
9. डेविड विला (स्पेन)
10. जावी (स्पेन)
'गोल्डन बॉल' किस खिलाड़ी को मिलेगा, इस बात का फैसला विश्व कप कवर करने वाले मान्यता प्राप्त पत्रकारों के मतों के आधार पर किया जाएगा। इस श्रेणी में तीन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा 11 जुलाई को होगी, जिन्हें गोल्डन, सिल्वर और ब्रांज बॉल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
इससे पहले, 1982 में इटली के पाब्लो रेस्सी, 1986 में अर्जेंटीना के डिएगो मैराडोना, 1990 में इटली के साल्वाटोर शिलाची, 1994 में ब्राजील के रोमारियो, 1998 में ब्राजील के रोनाल्डो, 2002 में जर्मनी के ओलिवर कान और 2006 में फ्रांस के जिनेदिन जिदान को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications