दक्षिण कोरिया भी फुटबाल विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी में कूदा
दक्षिण कोरिया ने अपनी मेजबानी की दावेदारी के संबंध में फुटबाल की विश्व संस्था-फीफा को जानकारी दे दी है। सोमवार दावेदारी पेश करने का अंतिम दिन था। रविवार तक दक्षिण कोरिया दावेदारी की दौड़ से बाहर था लेकिन उसने अंतिम समय में इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया।
दक्षिण कोरिया को अकेले तौर पर विश्व कप के आयोजन का अनुभव तो नहीं लेकिन उसने जापान की सह मेजबानी में आयोजित 2002 विश्व कप के फाइनल मुकाबले की मेजबानी की थी।
जापान भी इस बार विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी कर रहा है। अन्य दावेदारों में अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, पुर्तगाल, स्पेन, बेल्जियम तथा नीदरलैंड (सहमेजबान), रूस, कतर, इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया शामिल हैं।
अगला विश्व कप 2010 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाना है। इसके बाद 2014 में इसका आयोजन ब्राजील में होना है। ब्राजील ने सबसे अधिक पांच बार यह खिताब जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications