आस्ट्रेलियन ओपन : सफीना भी अंतिम चार में पहुंचीं (लीड-1)
आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सफीना ने आस्ट्रेलिया की जेलेना डोकिच को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से पराजित किया।
अमेरिका के स्टार खिलाड़ी एंडी रोडिक और रूस की वेरा ज्योनारेवा भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोडिक ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को 7-6, 6-4, 6-2, 2-1 से हराया।
विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक के चोटिल होने के कारण हालांकि यह मुकाबला पूरा नहीं हो सका। इस तरह चोट के कारण मौजूदा चैंपियन जोकोविक की चुनौती का दुखद: अंत हुआ।
महिला वर्ग के एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त ज्योनारेवा ने 16वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की मैरियन बारतोली को पराजित किया।
अमेरिका की वीनस विलियम्स और सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया की जेलेना जानकोविक की चुनौती ध्वस्त करने वाली बारतोली को 3-6, 0-6 से हार झेलनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications