भारतीय टीम को हराने के लिए न्यूजीलैंड की मदद करेंगे राइट (लीड-1)
भारतीय टीम का 42 दिवसीय न्यूजीलैंड दौरा बुधवार को क्राइस्टचर्च के एएमआई स्टेडियम में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले के साथ शुरू होगा।
राइट भारत के पहले विदेशी कोच के तौर पर पांच साल तक काम कर चुके हैं। उनकी देखरेख में भारतीय टीम 2003 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक मेजबान टीम के कोच एंडी मोल्स ने कहा है कि राइट पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड टीम के साथ हैं और उन्होंने भारतीय टीम की कमजोरियों को सामने लाने में मदद की है।
मोल्स ने अपने खिलाड़ियों को उन सभी मौकों को भुनाने की सलाह दी है, जो वे आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान नहीं भुना सके थे। साथ ही मोल्स ने अपने खिलाड़ियों को आक्रामक होकर खेलने की सलाह दी है।
मोल्स ने कुछ ऐसे क्षेत्रों की पहचान की है, जहां सीमित ओवर के क्रिकेट में उनकी टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। कोच के मुताबिक उनके बल्लेबाज दुनिया की किसी भी आक्रमण पंक्ति के छक्के छुड़ा सकते हैं।
मोल्स ने कहा, "हमारे पास कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकते हैं। खासतौर पर ब्रैंडन मैक्कलम और जेसी राइडर मेहमान टीम के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications