पोंटिंग को है सायमंड्स की वापसी का भरोसा
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने बार-बार अनुशासन भंग करने वाले सायमंड्स को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में शामिल करने से इंकार कर दिया है। इस महीने जब टीम दक्षिण अफ्रीका जाएगी तब सायमंड्स स्वदेश में परामर्श और सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे होंगे।
सीए ने हाल ही में न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने के कारण सायमंड्स पर 4000 डॉलर का जुर्माना लगाया है।
सायमंड्स चाहें कितना ही विवादों में घिरें लेकिन उनके प्रति पोंटिंग का लगाव कम होता नहीं दिख रहा है। पोंटिंग का मानना है कि सायमंड्स ने आस्ट्रेलियाई टीम में एक नई ऊर्जा का संचार किया है और इसका श्रेय उन्हें जरूर मिलना चाहिए।
पोंटिंग ने कहा, "मैं जानता हूं कि सायमंड्स टीम में वापसी के लिए कितने बेकरार हैं। हम सभी क्रिकेटर हैं और हमारा प्रमुख लक्ष्य देश के लिए अधिक से अधिक मैच खेलना है। मैं समझता हूं कि आने वाले महीनों में सायमंड्स तमाम मुश्किलों से उबरकर टीम को अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार मिलेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications