फ़्रेंच ओपन का ख़िताब कुज़्नेत्सोवा के नाम
दुनिया की नंबर सात खिलाड़ी कुज़्नेत्सोवा ने हमवतन सफ़ीना को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हरा कर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीता.
सफ़ीना की सर्विस बेहद ख़राब रही और पाँच बार कुज़्नेत्सोवा ने उनकी सर्विस ब्रेक की.
आख़िरी में जब मुक़ाबला मैच प्वाइंट पर था तब सफ़ीना ने एक और ग़लती की और उनके डबल फ़ॉल्ट ने कुज़्नेत्सोवा को ताज़ पहना दी.
इससे पहले कुज़्नेत्सोवा ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम ख़िताब अमरीकी ओपन का जीता था.
उन्होंने फ़ाइनल मैच में सफ़ीना को खूब छकाया और प्रतिद्वंद्वी के कोर्ट में चारो ओर शॉट लगाए.
पिछले साल भी सफ़ीना फ़ाइनल में हार गई थीं. तब उन्हें एना इवानोविक ने हराया था.
वर्ष 2007 के बाद पहला ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल खेल रही कुज़्नेत्सोवा पहले गेम में लय में नहीं दिख रही थीं.
उन्हें शुरुआती तीनों प्वाइंट गवाँ दिए और उनकी सर्विस भी ब्रेक हुई लेकिन उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा.
क्ले कोर्ट पर कुज़्नेत्सोवा अपने प्रतिद्वंद्वी से कहीं अधिक सहज दिखी. पहला सेट आठवें गेम तक खींचा लेकिन सेट प्वाइंट पर वो हावी हो गईं.
दूसरे सेट में सफ़ीना का धैर्य जवाब दे गया और बार-बार ग़लतियाँ दोहरा रही थीं. कुज़्नेत्सोवा ने दूसरे सेट के छठे गेम में निर्णायक बढ़त बनाई जब सफ़ीना लगातार चार प्वाइंट गवाँ बैठी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
