आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भूपति-नोल्स
सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भूपति-नोल्स ने स्पेन के टॉमी रोब्रेडो और इक्वाडोर को निकोलस लेपेंटी को पराजित किया।
भूपति-नोल्स की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने यह मुकाबला एक घंटे 10 मिनट के भीतर 6-3, 6-4 से जीता।
भूपति-नोल्स ने पहले सेट में दो बार विपक्षी खिलाड़ियों की सर्विस ब्रेक की और मात्र 30 मिनट में यह सेट अपने नाम किया।
दूसरे सेट में भूपति-नोल्स ने चार में दो मौकों पर ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। इस सेट में रोब्रेडो और लेपेंटी ने भी एक बार भूपति-नोल्स की सर्विस ब्रेक की लेकिन खेल पर नियंत्रण नहीं होने के कारण वे मुकाबले में बने नहीं रह सके।
अगले दौर में भूपति-नोल्स की भिड़ंत स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और फर्नांडो वर्दास्को से होगा, जिन्होंने अर्जेटीना के लुकास अर्नाल्ड केर और जुआन मोनाको को 6-2, 7-5 से पराजित किया।
जूनियर वर्ग में भी सोमवार को भारत के लिए मिश्रित नतीजे सामने आए। काजा विनायक शर्मा स्वीडन के पैट्रिक ब्रेडोल्फ को 6-4, 6-4 से पराजित कर बालकों के दूसरे दौर में जगह पक्की की। अगले दौर उनका सामना नीदरलैंड के जस्टिन इलेवेल्ड से होगा।
एक अन्य भारतीय, सुदावरा सिताराम को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। उन्हें फ्रांस के पियरे हर्बट ने 6-3, 6-4 से पराजित किया।
लड़कियों के वर्ग में भारत की कायरा श्राफ चेक गणराज्य की मोनिका तुर्नोवा के हाथों 0-6, 3-6 से हार गईं जबकि युकी भांबरी और उनके ताइवानी जोड़ीदार लियांग चीन हुआंग बालकों के युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।
युकी और हुआंग ने पहले दौर के मुकाबले में ब्राजील के गैब्रिएल डियास और मेक्सिको के सांचेज डेल्फिन को 7-5, 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications