फीफा विश्व कप : पॉल ऑक्टोपस ने जर्मनी को विजेता बताया
अपनी सटीक भविष्यवाणियों के कारण पॉल दुनिया भर में सुपरस्टार बन गया है। स्पेन में इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि शीर्ष राजनेताओं को इसकी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।
पॉल ने स्पेन और जर्मनी के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। पॉल ने भविष्यवाणी की थी कि जर्मनी की टीम आस्ट्रेलिया, घाना, इंग्लैंड एवं अर्जेटीना के खिलाफ जीत जाएगी लेकिन स्पेन से उसे हार झेलनी पड़ेगी।
अब पॉल ने जर्मनी को तीसरे स्थान के लिए खेले जाने वाले मैच का विजेता बताया है। देखना यह है कि इस बार पॉल की भविष्यवाणी कितनी सच होती है।
इसके बाद सबकी नजरें इस बात पर लगी हैं कि पॉल स्पेन और हॉलैंड के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले का विजेता किसे घोषित करता है।
पॉल को नियंत्रित करने वाले शनिवार को भारतीय समयानुसार 2.30 बजे यह बताने के लिए दुनिया के सामने आएंगे कि पॉल के मुताबिक रविवार के खिताबी मुकाबले का विजेता कौन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications