ट्वेंटी-20 विश्व कप : अर्धशतक से चूके कैलिस (लीड-2)
जैक्स कैलिस के रूप में दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। उन्होंने 48 रनों की पारी खेली और सिर्फ दो रनों से अर्धशतक से चूक गए। कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए दोनों ने 87 रन जोड़े। स्मिथ के रूप में स्कॉटलैंड को दूसरी सफलता मिली। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट हुए। उन्होंने 38 रन बनाए।
स्कॉटलैंड की ओर से आर. एम. हक को दोनों विकेट मिले। मैच के 10 ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कैलिस और छठी गेंद पर स्मिथ को आउट किया। हक ने दो ओवरों में सिर्फ छह रन दिए और दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैलिस और स्मिथ ने पारी की शुरुआत की।
स्कॉटलैंड ने इससे पहले टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका का इस विश्व कप में आज पहला मुकाबला है और वह जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी जबकि स्कॉटलैंड एक मैच खेल चुकी है और न्यूजीलैंड के हाथोंे सात विकेटों से पराजित हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications