सेरेना के 8475 अंक हैं जबकि सर्बिया की जेलेना जानकोविक 5900 अंकों के साथ महिला खिलाड़ियों की तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। डेनमार्क की युवा खिलाड़ी कैरोलिन वोजनिएस्की 5630 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर हैं।
जानकोविक को एक स्थान का फायदा हुआ है जबकि वोजनिएस्की ने भी पिछले सप्ताह की तुलना में एक स्थान का फायदा हासिल किया है।
पिछले सप्ताह अमेरिकी खिलाड़ी और सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स तालिका में दूसरे स्थान पर थीं लेकिन विंबलडन में खराब प्रदशन के कारण वह चौथे स्थान पर खिसक गई हैं।
डब्ल्यूटीए तालिका इस प्रकार है :
1. सेरेना विलियम्स, अमेरिका
2. जेलेना जानकोविक, सर्बिया
3. कैरोलिन वोजनिएस्की, डेनमार्क
4. वीनस विलियम्स, अमेरिका
5. समांथा स्टोसुर, आस्ट्रेलिया
6. एलिना दिमेंतिएला, रूस
7. किम क्लाइस्टर्स, बेल्जियम
8. फ्रांसिस्का शियावोन, इटली
9. वेरा ज्योनारेवा, रूस
10. ली ना, चीन
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।