होलीफ़ील्ड का चैंपियन बनने का सपना टूटा
46 वर्षीय होलीफ़ील्ड सबसे अधिक उम्र के विश्व बॉक्सिंग चैंपियन बनना चाहते थे लेकिन स्विटज़रलैंड के शहर ज़्यूरिख़ में हुए मुक़ाबले में वो पिट गए.
मुक़ाबले के बाद होलीफ़ील्ड ने कहा,'' मैं अपने प्रदर्शन से निराश नहीं हूँ. मेरा कड़े प्रतिद्वंद्वी से मुक़ाबला था. वो लंबे चौड़े हैं, साथ ही उन्होंने मुझे कड़ी टक्कर दी.''
निकोलाई वेलुएव होलीफ़ील्ड से 100 पाउंड यानी 45.5 किलोग्राम भारी हैं और वो सात फुट लंबे हैं.
मैं अपने प्रदर्शन से निराश नहीं हूँ. मेरा कड़े प्रतिद्वंद्वी से मुक़ाबला था. वो लंबे चौड़े हैं, साथ ही उन्होंने मुझे कड़ी टक्कर दी होलीफ़ील्ड
| |
पैंतीस साल के निकोलाई वेलुएव अब तक खेले 51 मैंचों में सिर्फ़ एक बार हारे हैं और 34 बार उन्होंने अपने विरोधी को नॉकऑउट किया है.
दूसरी ओर होलीफ़ील्ड मुक्केबाजी में चार बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं.
होलीफ़ील्ड अपनी बढ़ती उम्र को लेकर चिंतित नहीं थे. उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो 46 साल की उम्र में भी एक बॉक्सर के तौर सक्रिय रहेंगे.
होलीफ़ील्ड ने कहा कि उन्हें लगता था कि वो 34 साल की उम्र तक ही बॉक्सिंग कर पाएंगे.
क़रीब साल भर पहले सुल्तान इब्रागिनॉव से हारने के बाद ये उनका पहला मैच था.
होलीफ़ील्ड ने कहा है कि उन्होंने अपना ख़्याल रखा है और अगर वो लड़ने की स्थिति में नहीं होते, तो नहीं लड़ते.
वैसे इससे पहले भी 1994 में अमेरिकी बॉक्सर जॉर्ज फ़ोरमैन 45 साल की उम्र में माइकल मूरर को हराकर आईबीएफ़ और डब्ल्यूबीए का ख़िताब अपने नाम कर चुके हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
