आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करेगा दक्षिण अफ्रीका : ट्रेवर चैपल
चैपल के मुताबिक हाल ही में अपने घर में खेली गई टेस्ट श्रृंखला में भी आस्ट्रेलियाई टीम का सूपड़ा साफ हो सकता था लेकिन किस्मत से उसकी साख बच गई।
चैपल ने कहा, "इस साल गर्मियों में खेली गई टेस्ट श्रृंखला में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम 3-0 से जीतती दिख रही थी लेकिन आस्ट्रेलिया की किस्मत साथ दे गई। अब जबकि ग्रीम स्मिथ की टीम अपने घर में रिकी पोंटिंग की टीम का सामना करेगी, हालात उसके साथ होंगे लिहाजा आस्ट्रेलियाई टीम का सफाया होने के आसार दिख रहे हैं।"
चैपल के मुताबिक ग्लैन मैक्ग्राथ और शेन वार्न की विदाई के बाद आज आस्ट्रेलिया के पास ऐसे गेंदबाज नहीं बचे हैं जो 20 विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में कर सकें।
उन्होंने कहा, "हमें मैक्ग्राथ और वार्न सरीखे गेंदबाजों की कमी खल रही है। हम जब 20 विकेट चटकाने की स्थिति में होंगे, तभी जीत के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति दिखाई नहीं देती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications