जोहांसबर्ग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलैंड की फुटबाल टीम के कप्तान आर्जेन रॉबेन का कहना है कि उनकी टीम रविवार को फीफा विश्व कप-2010 के फाइनल में स्पेन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएगी।
राबेन ने कहा, "हम खूबसूरत खेल दिखाएं और हार जाएं, इससे बेहतर है कि हम आक्रामक रुख अपनाएंगे और फाइनल मुकाबला जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।"
अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे डच कप्तान ने कहा, "हमें हर हाल में अच्छा खेल दिखाना होगा। जहां तक मेरी बात है तो मैं इस मुकाबले में खेलूंगा। यह जानता हूं कि मैं अपनी पूरी लय में नहीं हूं। परंतु मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा।"
गौरतलब है कि रविवार को स्पेन और हॉलैंड के बीच फाइनल मुकाबला रविवार को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।