वापसी के लिए जोर लगाएगा आस्ट्रेलिया : फेनी डिविलियर्स
दक्षिण अफ्रीकी समाचार पत्र 'बील्ड' ने डिविलियर्स के हवाले से लिखा है, "मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने वाले दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम जबरदस्त वापसी करेगी। दक्षिण अफ्रीका ने अभी श्रंखला जीती नहीं है। पर्थ में हालांकि हमने महान जीत हासिल की है लेकिन मेजबान टीम में वापसी का माद्दा है।"
डिविलियर्स ने कहा कि आस्ट्रेलिया का वर्चस्व खतरे में है क्योंकि वह लगभग 20 साल बाद अपनी धरती पर खेली जा रही किसी श्रंखला का पहला मैच हारा है।
उन्होंने कहा, "क्या आपने कभी सुना है कि आस्ट्रेलिया ने अपने घर में खेली गई किसी श्रंखला का पहला ही मैच गंवा दिया हो। इससे साफ जाहिर है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम उसे नंबर-एक की कुर्सी से उतार देगी।"
डिविलियर्स आस्ट्रेलियाई कप्तान के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि पर्थ में जीत हासिल करने मात्र से ग्रीम स्मिथ की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम नहीं बन सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications