फीफा विश्व कप : जर्मनी-स्पेन के बीच रोमांचक भिड़ंत शुरू
स्पेन ने वर्ष 2008 में जर्मनी को हराकर ही यूरो कप खिताब जीता था। यह अलग बात है कि स्पेन की टीम ने अब तक एक बार फिर फीफा विश्व कप खिताब नहीं जीता है जबकि जर्मनी की टीम चौथी बार इस पर कब्जा जमाने के लिए प्रयासरत है।
अब तक के प्रदर्शन के लिहाज से विशेषज्ञ जर्मनी को इस मैच का विजेता मान रहे हैं लेकिन स्पेन की टीम को कमतर आंकना जर्मनी के लिए भूल हो सकती है क्योंकि वह अभी शानदार फार्म में है।
ग्रुप स्तर में जर्मनी ने दो मैच जीते थे जबकि सर्बिया के खिलाफ उसे चौंकाने वाली हार मिली थी। उसने आस्ट्रेलिया को 4-0 से और घाना को 1-0 से हराया था लेकिन सर्बिया ने उसे 1-0 से पराजित किया था।
ग्रुप स्तर में स्पेन को भी ऐसे ही नतीजे से दो-चार होना पड़ा था। उसे पहले मैच में स्विट्जरलैंड के हाथों 0-1 से हार मिली थी जबकि उसने अपने दूसरे मैच में होंडुरास को 2-0 से और तीसरे मैच में चिली को 2-1 से पराजित किया था।
स्पेन की टीम ने डेविड विला के शानदार गोल की मदद से जहां नॉकआउट दौर में पुर्तगाल को 1-0 से पराजित किया था वहीं क्वार्टर फाइनल में उसने पराग्वे को भी इसी अंतर से हराया था। इस मैच में भी विला ही स्पेन के हीरो रहे थे।
जर्मनी ने अंतिम-16 दौर में इंग्लैंड को 4-1 से पराजित किया था। रेफरियों की गलती के कारण यह मैच हालांकि थोड़ा विवादित रहा लेकिन बड़े अंतर की जीत के साथ जर्मनी आखिरकार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।
इसके बाद उसने दक्षिण अमेरिकी पावरहाउस अर्जेटीना पर 4-0 से बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में मिलर के अलावा मिरोस्लाव क्लोज ने अपना सौवां मैच खेलते हुए दो गोल किए थे।
इस मैच में जर्मनी के स्टार स्ट्राइकर थॉमस मुलर नहीं खेलेंगे। बीते शनिवार को अर्जेटीना के खिलाफ हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान दूसरा पीला कार्ड दिखाए जाने के बाद मिलर पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
20 वर्षीय मिलर अब तक चार गोल कर चुके हैं। वैसे इस विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के मामले में स्पेन के विला सबसे आगे हैं। विला अब तक पांच गोल कर चुके हैं और 'गोल्डन बूट' की दौड़ में सबसे आगे हैं। विला ने यूरोपीयन जोन क्वालीफाईंग में भी सर्वाधिक सात गोल किए थे।
वर्ष 1950 में फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले स्पेन और जर्मनी के बीच अब तक 20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। इसमें से स्पेन ने आठ मैच जीते हैं जबकि जर्मनी को छह में जीत हासिल हुई है। छह मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं।
इस मैच का विजेता 11 जुलाई को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में 60 हजार से अधिक दर्शकों के बीच हॉलैंड के साथ विश्व चैम्पियन का ताज हासिल करने के लिए भिड़ेगा। हॉलैंड की टीम ने मंगलवार को उरुग्वे को 3-2 से पराजित कर 32 वर्ष बाद फाइनल में स्थान पक्का किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications