सीवीसी रिपोर्ट पर दीक्षित और गिल ने साधी चुप्पी
राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन को लेकर अब तक बढ़-चढ़कर बयानबाजी करते आ रहे दोनों नेताओं ने कहा कि सीवीसी रिपोर्ट में जो कुछ कहा गया है, उसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
दीक्षित ने पत्रकारों से कहा, "रिपोर्ट में क्या कहा गया है, मुझे उसकी जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि आपको यह कहां से मिला।"
गिल ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है। बकौल गिल, "पहले रिपोर्ट को हमारे पास आने दीजिए।"
गुरुवार को जारी सीवीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रमंडल खेल गांव तरणताल, प्रशिक्षण हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक सहित इन खेलों से जुड़ी 16 परियोजनाओं के दौरान भारी अनियमितिता बरती गई है।
इसके अलावा दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा नेशनल स्टेडियम और एसपीएम तैराकी स्थल में किए गए पुनर्निमाण कार्य के दौरान भी धांधली की गई है।
साथ ही साथ नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा तालकटोरा स्टेडियम में किए गए निर्माण कार्य के दौरान तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा किए गए कार्यो में भी अनियमितता बरती गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications